सिवान में लगातार हो रही बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिता

जिले में गुरुवार की रात से ही हथिया नक्षत्र में जमकर बारिश हो रही। इधर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक तेज हवा के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में एक दिन में 72. 27 एमएम बारिश हो चुकी है। अक्टूबर में एक दिन में 39.9 एमएम बारिश होनी चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 10:02 PM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 10:02 PM (IST)
सिवान में लगातार हो रही बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिता
सिवान में लगातार हो रही बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिता

सिवान । जिले में गुरुवार की रात से ही हथिया नक्षत्र में जमकर बारिश हो रही। इधर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक तेज हवा के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में एक दिन में 72. 27 एमएम बारिश हो चुकी है। अक्टूबर में एक दिन में 39.9 एमएम बारिश होनी चाहिए। अगर एक दिन का आंकड़ा देखा जाए तो औसतन से दोगुना बारिश हुई है। लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिता बढ़ा दी है। तेज हवा से जहां धान की फसल गिर रही है। वहीं तैयार फसल बर्बाद हो रही है। इस समय 70 फीसद धान की फसल में बाली आ गई है। कम अवधि वाले धान इस महीने के अंत तक तैयार भी हो जाएंगे। ऐसे में लगातार बारिश होती रही तो जहां तैयार फसल काटने में परेशानी होगी। वहीं अधिक अवधि वाली धान की फसल में फूल लगने शुरू हो गए हैं। बारिश और तेज हवा के कारण उसका फूल झड़ने से पैदावार पर असर पड़ेगा। जानकारों की मानें तो इस समय जिले में बारिश की आवश्यकता धान की फसल के लिए नहीं थी, क्योंकि अब धीरे-धीरे धान की बाली में दाने लगने शुरू हो गए हैं। अगर लगातार बारिश होती है तो इसका असर धान की फसल के साथ रबी की बुआई पर पड़ेगा, क्योंकि हर नक्षत्र में इस साल बारिश हुई है।

झमाझम बारिश से जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त :

जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। शुक्रवार को पूरे दिन बारिश होती रही इससे लोग घरों में दुबके रहे। बारिश से आमजन के साथ-साथ मवेशियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग घर में ही मवेशियों को दाना पानी दे रहे हैं। इस दौरान बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा।

मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश का अनुमान :

जिले में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बिहार के पूर्वी और उत्तर के जिलों में दो दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। राज्य के अन्य जिलों में 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश व बिजली के साथ मेघ गर्जन की संभावना है।

जलजमाव से लोगों को हुई परेशानी :

गुरुवार की रात हो रही बारिश से शहर के कई जगहों पर जलजमाव हो गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार शहर के गांधी मैदान, महादेवा, स्टेशन रोड, मखदुम सराय, कचहरी रोड, स्टेशन रोड, बड़हरिया बस स्टैंड समेत अन्य जगहों पर बारिश का पानी सड़क पर जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा रघुनाथपुर, दारौंदा, नौतन, हुसैनगंज, बड़हरिया, पचरुखी, मैरवा, नौतन, जीरादेई, आंदर, दरौली आदि प्रखंडों में बारिश होने से कई बीघे में लगी धान की फसल गिर गई तथा जगह-जगह जलजमाव हो गया।

chat bot
आपका साथी