सिवान में जरूरतमंदों के लिए सामुदायिक रसोई बनी सहारा

कोरोना संक्रमण के प्रसार को कम करने व इसके रोकथाम के लिए लगे लॉकडाउन के दौरान जरूतरमंदों व बेसहारा लोगों के लिए सामुदायिक रसोई सहारा बन रहा है। जहां लोग इस विषम परिस्थिति में भोजन पाकर अपनी भूख मिटा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 05:06 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 05:06 PM (IST)
सिवान में जरूरतमंदों के लिए सामुदायिक रसोई बनी सहारा
सिवान में जरूरतमंदों के लिए सामुदायिक रसोई बनी सहारा

सिवान। कोरोना संक्रमण के प्रसार को कम करने व इसके रोकथाम के लिए लगे लॉकडाउन के दौरान जरूतरमंदों व बेसहारा लोगों के लिए सामुदायिक रसोई सहारा बन रहा है। जहां लोग इस विषम परिस्थिति में भोजन पाकर अपनी भूख मिटा रहे हैं। सरकारी निर्देश पर शुरू किए गए सामुदायिक रसोई में समुचित साफ-सफाई के साथ भोजन के गुणवत्ता पर प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मियों द्वारा निरंतर ध्यान भी दिया जा रहा है। इतना हीं नहीं कोई भी जरूरतमंद भूखा ना रहे इसका भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। कोरोना के निर्देशों का अनुपालन के बीच भोजन मिलने से जरूरतमंदों को काफी राहत मिल रही है। मंगलवार को शहर के वीएम हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज परिसर व गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय में बने सामुदायिक रसोईघर का एडीएम रमण कुमार सिन्हा ने किया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक रसोइघर में बने भोजन के गुणवत्ता की जांच करते हुए आवश्यक निर्देश दिया। सामुदायिक रसोई में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को भोजन करने आने वाले लोगों को मास्क देने व हाथों को अनिवार्य रूप से सैनिटाइज्ड करने का भी निर्देश दिया। गुठनी आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय स्थित सामुदायिक रसोई में भोजन कर रहे लोगों से भी गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। एडीएम ने बताया कि सामुदायिक रसोईघर में समुचित साफ-सफाई के बीच कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन का ख्याल के साथ-साथ भोजन के गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। बताया कि इसी सामुदायिक किचेन से डीसीएचसी डायट व सदर अस्पताल स्थित आइसीयू वार्ड में भर्ती कोविड संक्रमित मरीजों को भोजन का पैकेट भेजा जा रहा है। साथ ही जंक्शन व बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा में आवासित लोगों को भोजन का पैकेट भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहेगी। अगर किसी प्रकार की कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मौके पर अंचल पदाधिकारी शंभूनाथ राम, अंचल निरीक्षक तारकेश्वर पांडेय, अंचल के बड़ा बाबू ब्रह्मानंद यादव समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी