मटुक छपरा में बस ने वृद्ध को कुचला, मौत

सिवान। सराय ओपी क्षेत्र के मटुक छपरा गांव में सोमवार की दोपहर एसएच 73 पर बस की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में हो गई। मृतक की शिनाख्त मटुक छपरा निवासी देवनाथ तिवारी के रूप में हुई। बताया जाता है कि देवनाथ तिवारी सोमवार की दोपहर अपने साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे से ही मुख्य सड़क से अपने घर की ओर मुड़े तभी जीरादेई से गोरेयाकोठी में प्रवासियों को ले जा रही बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 06:00 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 06:00 PM (IST)
मटुक छपरा में बस ने वृद्ध को कुचला, मौत
मटुक छपरा में बस ने वृद्ध को कुचला, मौत

सिवान। सराय ओपी क्षेत्र के मटुक छपरा गांव में सोमवार की दोपहर एसएच 73 पर बस की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में हो गई। मृतक की शिनाख्त मटुक छपरा निवासी देवनाथ तिवारी के रूप में हुई। बताया जाता है कि देवनाथ तिवारी सोमवार की दोपहर अपने साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे से ही मुख्य सड़क से अपने घर की ओर मुड़े तभी जीरादेई से गोरेयाकोठी में प्रवासियों को ले जा रही बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। वहीं बस पर सवार प्रवासी भी इधर-उधर भागने लगे। ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल में गंभीर स्थिति देख घायल को चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया, लेकिन पटना जाने के क्रम में ही उनकी मौत हो गई। इसी बीच घटना की सूचना किसी ने एसपी, जीबी नगर तथा सराय ओपी को सूचना दी ,सूचना मिलते ही जीबी नगर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह तथा सराय ओपी प्रभारी गोपाल पांडेय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कर बस को कब्जे में ले लिया। इसके बाद दूसरे बस से प्रवासियों को उनके गंतव्य स्थल पर भिजवाया गया।

chat bot
आपका साथी