कल से प्रखंड में भाजपा का सदस्यता अभियान

सिवान। प्रखंड स्थित गांधी आश्रम परिसर में बुधवार को प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रंजीत प्रसाद की अध्यक्षता

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 05:07 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 05:07 PM (IST)
कल से प्रखंड में भाजपा का सदस्यता अभियान
कल से प्रखंड में भाजपा का सदस्यता अभियान

सिवान। प्रखंड स्थित गांधी आश्रम परिसर में बुधवार को प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रंजीत प्रसाद की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई । बैठक में शुक्रवार से प्रत्येक बूथों पर सघन सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसमें प्रत्येक बूथों पर 20 अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति,अति पिछड़ा 10 , पिछड़ा 10 तथा 10 सामान्य सदस्य बनाने पर विचार किया गया। यह भी बताया गया कि प्रत्येक पंचायत अध्यक्षों, पंचायत प्रभारियों,पंचायत उप प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रभारी व प्रखंड वरीय पदाधिकारी इस अभियान में भाग लेंगे। बैठक में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय पांडेय , महामंत्री राजीव कुमार ¨सह, अरुण महतो,अमरनाथ शर्मा, शिव मंगल साहनी,अनुसूचित जाति प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर माझी , शिवजी ¨सह, मैनेजर साह, राजेंद्र तिवारी , त्रिभुवन बाबा, पुष्पेंद्र बाबा , नन्हे ठाकुर आदि मौजूद थे ।

chat bot
आपका साथी