भाजपा प्रखंड अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, दी जान से मारने की धमकी

प्रखंड के कार्यकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष (पश्चिमी) अभिमन्यु सिंह पटेल को एक महीने में दो बार अलग-अलग नंबरों से कॉल कर उसने दो लाख रुपए रंगदारी की मांग की गई तथा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में अभियुन्य सिंह पटेल ने आंदर थाने में आवेदन देकर कन्हौली निवासी रिशु पांडेय के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पटेल ने आवेदन में बताया कि उसके मोबाइल पर 1

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 05:59 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 05:59 PM (IST)
भाजपा प्रखंड अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, दी जान से मारने की धमकी
भाजपा प्रखंड अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, दी जान से मारने की धमकी

सिवान। प्रखंड के कार्यकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष (पश्चिमी) अभिमन्यु सिंह पटेल को एक महीने में दो बार अलग-अलग नंबरों से कॉल कर दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई तथा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में अभिमन्यु सिंह पटेल ने आंदर थाने में आवेदन देकर कन्हौली निवासी रिशु पांडेय के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पटेल ने आवेदन में बताया कि उनके मोबाइल पर 18 सितंबर तथा 18 अक्टूबर को 12.38 बजे अलग-अलग नंबर से कॉल कर रंगदारी की मांग की गई तथा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने 18 सितंबर को भी धमकी मिलने पर थाने में शिकायत की थी। आंदर थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ज्ञात हो कि अभिमन्यु पटेल रायपुर में स्कूल संचालन के साथ ठेकेदारी का भी कार्य करते हैं।

chat bot
आपका साथी