सिवान में हर्षोल्लास के साथ जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाया सीएम का जन्मदिन

जिला मुख्यालय सहित प्रखंडों में सीएम नीतीश कुमार का 70 वां जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया गया। शहर के पत्रकार भवन में जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर की अध्यक्षता में जन्मदिन मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:19 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 09:19 PM (IST)
सिवान में हर्षोल्लास के साथ जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाया सीएम का जन्मदिन
सिवान में हर्षोल्लास के साथ जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाया सीएम का जन्मदिन

सिवान । जिला मुख्यालय सहित प्रखंडों में सीएम नीतीश कुमार का 70 वां जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया गया। शहर के पत्रकार भवन में जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर की अध्यक्षता में जन्मदिन मनाया गया। जहां जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी, पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, मंसूर आलम, चंद्रकेतु सिंह, मुर्तुजा अली कैसर, राजेश्वर चौहान, राज्य परिषद सदस्य नंदलाल राम, सुशीला देवी, जदयू युवा अध्यक्ष महावीर प्रसाद, विजय प्रसाद वर्मा सहित कई नेता व कार्यकर्ता शामिल थे। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि आधुनिक बिहार के निर्माता, विकास पुरुष नीतीश कुमार के कार्याें की चर्चा की गई। इसके बाद बंसतपुर के डाक बंगला परिसर में प्रखंड जदयू अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो, जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सैयद नजमुल होदा, हरेराम कुशवाहा, शिवजी ठाकुर, मनोज पटेल,अशोक प्रसाद, जितेंद्र राय, संजय कुमार सिंह,मणिकांत गौर, शिवपूजन राय, प्रेम शकर कुशवाहा, मिथलेश बिन, राजन सिंह, आयुष्मान शुक्ला, कमल महतो, रामलोचन राय आदि की देखरेख में सीएम का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया गया। इसके बाद राज्य परिषद सदस्य व सारण प्रमंडल मीडिया प्रभारी निकेश चंद्र तिवारी ने गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के बुथ संख्या 106 पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जदयू मीडिया सेल के विद्वान प्रदेश अध्यक्ष प्रो डॉ. अमरदीप का जन्म दिन केक काट कर मनाया। भगवानपुर हाट प्रखंड में मुख्यमंत्री का जन्मदिन डॉ. उमाशंकर साहू के नेतृत्व में मनाया गया। जहां जदयू के वरिष्ठ नेता टुनटुन प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे। जीरादेई में दुर्गा प्रताप उर्फ पप्पू सिंह की अध्यक्षता में, रघुनाथपुर प्रखंड़ के दुदहा गांव में प्रखंड़ जदयू अध्यक्ष कृष्णा सिंह पटेल की नेतृत्व में व विधानसभा जदयू का प्रभारी हरेंद्र सिंह उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। महाराजगंज मुख्यालय के पार्टी कार्यालय से लेकर विभिन्न विद्यालयों में मनाया गया। प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय कसदेवरा बंगरा में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पूर्व विधायक हेमनारायण साह ने केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। आंदर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को जदयू कार्यकर्ताओं जन्मदिन मनाया। मौके पर जिला प्रवक्ता सुनील कुमार,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अब्दुल करीम रिजवी, मीडिया सेल के जिला संयोजक नवीन कुमार सिंह, पचरुखी प्रखंड अध्यक्ष प्रभूनाथ महतो सहित कई जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी