सिवान में मनी भगत सिंह की जयंती

जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को शहीद ए आजम भगत सिंह की 114वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान भगत सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। साथ ही उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 09:30 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 09:30 PM (IST)
सिवान में मनी भगत सिंह की जयंती
सिवान में मनी भगत सिंह की जयंती

सिवान । जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को शहीद ए आजम भगत सिंह की 114वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान भगत सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। साथ ही उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। शहर के कागजी मोहल्ला स्थित एक मैरेज हाल में देश मे संविधान व लोकतंत्र पर बढ़ते फासिस्ट हमले और हमारी भूमिका विषय पर सेमिनार सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सेमिनार को संबोधित करते हुए पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा कि बेहद कम उम्र से ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज उठाने, साम्राज्य को निशाना बनाने के उनके क्रांतिकारी कदमों और महज 23 वर्ष की उम्र में फांसी दिए जाने से, वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों में से एक बन गए। कहा कि आज भी भगत सिंह के विचार जिदा हैं और हमेशा ही जिदा रहेंगे। विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि जिस तरह से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भगत सिंह बहुत कम उम्र में देश की आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिए उसी तरीका से आज के समय में भी छात्र नौजवानों को भूमिका निभानी होगी। पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने कहा कि वीरता और पराक्रम की उनकी गाथा देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करती रहेगी। मौके पर माले नेता जयशंकर पंडित, आइसा जिलाध्यक्ष विकास यादव, जिला सचिव अनीश कुमार, सविधान बचाओ संघर्ष मोर्चा के नेता सेनाउल्लह खान, एजाज अंसारी, सन्नी, जिशु अंसारी, अमित कुमार गोंड, हाफिज जिशानुल होदा, अब्दुल खान, जफर अली, फरदीन खान, स्वर्णिमा सिंह, मंसूर आलम, खालिद अंसारी, शमीम अहमद, अफलज खान, अब्दुल्लाह खान, भीम आर्मी नेता दीपक सम्राट, राज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर शहर के लखरांव में पूर्व मंत्री सह सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी की अध्यक्षता में महान क्रांतिकारी भगत सिंह की जयंती मनाई गई। उनके व्यक्तित्व व चरित्र पर प्रकाश डालते हुए सदर विधायक ने कहा कि भगत सिंह स्वतंत्रता आंदोलन के सबसे सशक्त क्रांतिकारियों में से एक थे। कहा कि भगत सिंह युगों-युगों तक सभी देशवासियों के प्रेरणा के अक्षुण स्त्रोत रहेंगे। मौके पर ओसिहर यादव, लीलावती गिरि, जिला प्रवक्ता उमेश कुमार, परवेज आलम, अमरनाथ यादव, अर्जुन प्रसाद, सुदीप यादव, ओमप्रकाश यादव, हरेंद्र राम, चंद्रमा राम, प्रो. प्रियरंजन शुक्ला, प्राचार्य प्रो. उमाशंकर यादव, मकरध्वज प्रसाद, उपेंद्र यादव, कृष्ण मुरारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी