विश्व यक्ष्मा दिवस पर निकाली गई जागरुकता रैली

विश्व यक्ष्मा दिवस पर बुधवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में टीबी हारेगा देश जीतेगा नारे के साथ जागरुकता रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को यक्ष्मा (टीबी) की रोकथाम को ले लोगों को जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Mar 2021 10:15 PM (IST) Updated:Wed, 24 Mar 2021 10:15 PM (IST)
विश्व यक्ष्मा दिवस पर निकाली गई जागरुकता रैली
विश्व यक्ष्मा दिवस पर निकाली गई जागरुकता रैली

जाटी, सिवान : विश्व यक्ष्मा दिवस पर बुधवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में टीबी हारेगा देश जीतेगा नारे के साथ जागरुकता रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को यक्ष्मा (टीबी) की रोकथाम को ले लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को टीबी रोगी की पहचान करने तथा स्थानीय अस्पताल में पहुंच इलाज कराने के लिए प्रेरित किया गया। चिकित्सा पदाधिकारियों ने बताया कि टीबी का समुचित इलाज सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में है। सरकार इस रोग के उन्मूलन के लिए कटिबद्ध है। जरूरत है सभी को जागरूक होने की। उन्होंने कहा कि हम जागरूक होंगे तो टीबी हारेगा, देश जीतेगा। इस रोग को छुपाएं नहीं बल्कि इलाज के लिए आगे आएं। भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार तथा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरएन सहाय के नेतृत्व में जागरुकता रैली निकाली गई। रैली अस्पताल परिसर से आरंभ होकर प्रखंड कार्यालय परिसर, एनएच 331 होते हुए थाना मोड़ तथा कृषि विज्ञान केंद्र तक गई। इस अवसर पर सभी स्वास्थ्य कर्मी, सीडीपीओ कार्यालय की सुपरवाइजर आदि शामिल थे। इस अवसर पर महिला सुपरवाइजर संयोगिता कुमारी, यक्ष्मा सुपरवाइजर विजय कुमार, यक्ष्मा सहायक ललन राम, प्रधान सहायक विजय शंकर सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक गुलाब रब्बानी, उपेंद्र कुमार सिंह, गोलू कुमार, लक्ष्य गुप्ता आदि शामिल थे। वहीं बसंतपुर में अस्पताल परिसर से प्रभारी डॉ. कुमार रविरंजन के नेतृत्व में रैली के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया। रैली स्वास्थ्य केंद्र से स्टेट हाई वे 73 से शांति मोड़, निबंधन कार्यालय,से यादव मोड़, पुरानी बाजार, थाना रोड, सब्जी मंडी होकर गांधी आश्रम होकर पुन: स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच संपन्न हो गई। इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक बीके सिंह, स्वास्थ्यकर्मी, करण राज, लाल कुमार, संजय प्रसाद, अखिलेश कुमार, संजीत कुमार, सरफराज अहमद, नीतू देवी, विभा कुमारी, ममता कुमारी, अनीता कुमारी आदि शामिल थे। रघुनाथपुर रेफरल अस्पताल परिसर से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विजय साह के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली रघुनाथपुर बाजार, नवादा मोड़,राजपुर मोड़ तक भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर डॉ. नरेंद्र पाठक, स्वास्थ्य प्रबंधक एम आलम, यक्ष्मा पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अरविद कुमार, आशा कार्यकर्ता सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे। वहीं हुसैनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बीडीओ मनीषा प्रसाद व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में जागरुकता रैली निकाली गई। इस मौके पर यक्ष्मा पर्यवेक्षक शमशाद अली, टीबी असिस्टेंट सत्येंद्र पांडेय, पीएचसी स्टाफ, आशा फैसिलिटेटर, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल थे। इसके अलावा गुठनी, मैरवा, नौतन, सिसवन, हसनपुरा, महाराजगंज, पचरुखी, बड़हरिया आदि प्रखंडों में रैली निकाल लोगों को जागरूक किया गया।

chat bot
आपका साथी