पंचायतों में स्थापित होंगे स्वचालित वर्षा मापक यंत्र

सिवान मौसम का पूर्वानुमान लगाना अब और आसान हो जाएगा। अब बारिश का आंकड़ा पंचायत स्तर पर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 11:21 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:21 PM (IST)
पंचायतों में स्थापित होंगे स्वचालित वर्षा मापक यंत्र
पंचायतों में स्थापित होंगे स्वचालित वर्षा मापक यंत्र

सिवान : मौसम का पूर्वानुमान लगाना अब और आसान हो जाएगा। अब बारिश का आंकड़ा पंचायत स्तर पर एकत्रित किया जाएगा। इससे किसानों को मौसम के बारे सटीक जानकारी देने व सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जान माल का नुकसान रोकने के लिए योजना एवं विकास विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। प्रखंड स्तर पर स्वचालित मौसम केंद्र तो पंचायत स्तर पर वर्षा मापक यंत्र स्थापित करने की प्रकिया चल रही है। साथ ही आपदा प्रबंधन, जल संसाधन, लघु जल संसाधन, कृषि विभाग, इसरो व मौसम विभाग से समन्वय कर काम किया जा रहा है। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी रवि रंजन राकेश ने बताया कि पंचायतों में स्वचालित वर्षा मापी यंत्र लग जाने से बाढ़, चक्रवाती तूफान आदि की पूर्व जानकारी हासिल करने में सहायता मिलेगी। जिले के सभी 293 पंचायतों में यंत्र लगाया जाएगा। किसानों को मिलेगा इससे लाभ :

इसका सबसे अधिक लाभ किसानों को मिलेगा। गौरतलब हो कि सुखाड़ या कम वर्षापात की स्थिति में सरकार को यह जानकारी हासिल करने में परेशानी होती थी, कि कहां के किसान अधिक प्रभावित हुए हैं। स्वचालित वर्षा मापक यंत्र ऑटोमेटिक संचालित होगा। बारिश की पूरी रिपोर्ट कृषि विभाग, आपदा विभाग में ऑटोमेटिक चली जाएगी। इसके संचालन को लेकर इंटरनेट के माध्यम से यह कनेक्ट किया जाएगा। वहीं इसमें सोलर प्लेट भी लगा होगा। इसके रख रखाव की जिम्मेदारी पांच वर्षों तक कार्य एजेंसी के जिम्मे होगा। क्या कहते हैं जिम्मेदार :

जिले के सभी 19 प्रखंडों में स्वचालित वर्षा मापक यंत्र लगाया गया है। वहीं अब पंचायतों में भी वर्षा मापक यंत्र लगाया जाना है। इसके लिए सर्वे कार्य किया जा रहा है। सर्वेक्षण के साथ -साथ स्थल को चिह्नित करने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही सभी पंचायतों में यंत्र स्थापित कर दिया जाएगा। जयराम पाल, जिला कृषि पदाधिकारी, सिवान

chat bot
आपका साथी