महाराजगंज व दारौंदा में 718 लोगों ने किया नामांकन

सिवान। जिले के महाराजगंज एवं दारौंदा में 10वें चरण में आठ दिसंबर को होने वाले पंचायत चुनाव को ले गुरुवार को जिला परिषद पद को छोड़कर मुखिया सरपंच बीडीसी वार्ड सदस्य एवं पंच पद के लिए 718 लोगों ने नामांकन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 11:07 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 11:07 PM (IST)
महाराजगंज व दारौंदा में 718 लोगों ने किया नामांकन
महाराजगंज व दारौंदा में 718 लोगों ने किया नामांकन

सिवान। जिले के महाराजगंज एवं दारौंदा में 10वें चरण में आठ दिसंबर को होने वाले पंचायत चुनाव को ले गुरुवार को जिला परिषद पद को छोड़कर मुखिया, सरपंच, बीडीसी, वार्ड सदस्य एवं पंच पद के लिए 718 लोगों ने नामांकन किया। महाराजगंज में 383 तथा दारौंदा में 335 प्रत्याशी शामिल हैं। समाचार प्रेषण तक दारौंदा में नामांकन जारी था। नामांकन के पूर्व प्रत्याशी प्रखंड कार्यालय परिसर में बने हेल्प डेस्क पर कागजातों की जांच कराते देखे गए। सुरक्षा व्यवस्था को ले पुलिस बल की तैनाती की गई थी। महाराजगंज के बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी रवि रंजन ने बताया कि नामांकन के तीसरे दिन गुरुवार को जिला परिषद पद को छोड़कर मुखिया, सरपंच, बीडीसी, वार्ड सदस्य एवं पंच कुल 383 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। उन्होंने बताया कि मुखिया पद के लिए 45, बीडीसी पद के लिए 45, पंच पद के लिए 63 , सरपंच पद के लिए 33 तथा वार्ड सदस्य पद के लिए 197 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। वहीं दारौंदा के बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में कुल 335 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसमें मुखिया पद के लिए 52, बीडीसी पद के लिए 52, सरपंच पद के लिए 26 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया है। वहीं वार्ड सदस्य के 150 एवं पंच पद के लिए 55 से अधिक प्रत्याशी शामिल हैं।

---

भगवानपुर में नामांकन के चौथे दिन 677 लोगों ने किया नामांकन

जाटी, सिवान : जिले के भगवानपुर हाट एवं लकड़ी नबीगंज प्रख्ड में नौवें चरण में होने वाले पंचायत चुनाव को नामांकन के चौथे दिन कुल 677 लोगों ने नामांकन किया। भगवानपुर हाट में 344 तथा लकड़ी नबीगंज में 333 लोगों ने नामांकन किया। भगवनपुर के बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी डा. कुंदन ने बताया कि गुरुवार को विभिन्न पद के लिए 344 लोगों ने नामांकन किया है। इसमें मुखिया पद के लिए 36, सरपंच पद के लिए 20, वार्ड सदस्य पद के लिए 198 पंच पद के लिए 90 तथा पंचायत समिति पद के लिए 27 लोगों ने नामांकन किया है। वहीं लकड़ी नबीगंज प्रखंड की बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अनुकंपा कुमारी ने बताया कि गुरुवार को कुल 333 लोगों ने नामांकन किया है। इसमें मुखिया पद के लिए 23, सरपंच पद के लिए 26, बीडीसी पद के लिए 42, पंच पद के लिए 77 तथा वार्ड सदस्य पद के लिए 165 ने नामांकन किया है।

------------------

अनुमंडल कार्यालय में जिला परिषद पद को ले 53 ने किया नामांकन

संस, महाराजगंज : महाराजगंज अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को महाराजगंज, दारौंदा, भगवानपुर हाट एवं लकड़ी नबीगंज से कुल 53 लोगों ने नामांकन किया। एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि दारौंदा जिप सं. 28 से सात, जिप सं. 29 से नौ तथा जिप सं. 30 से छह , महाराजगंज जिप सं. क्षेत्र संख्या 31 से दो, जिप सं. 32 से चार,लकड़ी नबीगंज प्रख्ड के जिप सं. 36 से एक, जिप सं. 37 से पांच तथा भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र संख्या 39 से पांच, जिप सं. 40 से आठ तथा जिप सं. 41 से छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

chat bot
आपका साथी