सिवान के महाराजगंज व दारौंदा में 535 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

दसवें चरण में आठ दिसंबर को होने वाले पंचायत चुनाव को ले महाराजगंज एवं दारौंदा प्रखंड कार्यालय में मुखिया सरपंच बीडीसी वार्ड सदस्य एवं पंच पद के प्रत्याशियों का नामांकन शुरू हो गया। महाराजगंज में प्रखंड में मुखिया सरपंच बीडीसी वार्ड सदस्य एवं पंच पद के लिए पहला दिन कुल 245 प्रत्याशियों ने नामांकन किया जबकि दारौंदा प्रखंड मुख्यालय में 290 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 10:48 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 10:48 PM (IST)
सिवान के महाराजगंज व दारौंदा में 535 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
सिवान के महाराजगंज व दारौंदा में 535 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

सिवान : दसवें चरण में आठ दिसंबर को होने वाले पंचायत चुनाव को ले महाराजगंज एवं दारौंदा प्रखंड कार्यालय में मुखिया, सरपंच, बीडीसी, वार्ड सदस्य एवं पंच पद के प्रत्याशियों का नामांकन शुरू हो गया। महाराजगंज में प्रखंड में मुखिया, सरपंच, बीडीसी, वार्ड सदस्य एवं पंच पद के लिए पहला दिन कुल 245 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जबकि दारौंदा प्रखंड मुख्यालय में 290 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इसके पूर्व प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्रों की जांच प्रखंड कार्यालय परिसर में बने हेल्प डेस्क में कराया जा रहा था। इसके बाद संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष नामांकन किया जा रहा था। सुरक्षा व्यवस्था को ले काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। महाराजगंज के बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी रवि रंजन ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में पहला दिन जिला परिषद पद को छोड़कर अन्य पदों के लिए कुल 245 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसमें मुखिया पद के लिए 40, सरपंच पद के लिए 19, ,बीडीसी पद के लिए 25 , पंच पद के लिए 48 तथा वार्ड सदस्य पद के लिए 113 नामांकन दाखिल किया। वहीं प्रखंड के शिवदह पंचायत से मुखिया पद के लिए पूर्व मुखिया सच्चिदानंद सिंह उपासक की पुत्रवधू नीति कुमारी ने नामांकन दाखिल किया। वहीं दारौंदा के बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया सोमवार को पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 290 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। उन्होंने बताया कि मुखिया पद के लिए 19, सरपंच पद के लिए 23, बीडीसी के लिए 25, मुखिया के लिए 19 सरपंच के लिए 23, वार्ड सदस्य 180 व पंच 43 लोगों ने नामांकन किया। इस मौके पर दौरान थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी विनोद कुमार सिंह, राकेश दुबे, कमलेश्वर प्रसाद, अशोक कुमार आदि को मुख्य गेट पर पुलिस बल के साथ तैनात थे।

----

भगवानपुर व नबीगंज में 581 लोगों ने किया नामांकन

जाटी, सिवान : जिले के नौवें चरण में 29 नवंबर को होने वाले पंचायत चुनाव को ले नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को भगवापुर हाट व लकड़ी नबीगंज प्रखंड में विभिन्न पदों के लिए कुल 581 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। भगवानपुर में 383 तथा लकड़ी नबीगंज में 198 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस संबंध में भगवानपुर हाट के बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी डा. कुंदन ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन विभिन्न पदों को ले कुल 383 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें मुखिया पद के लिए 44, सरपंच पद के लिए 24, वार्ड सदस्य पद के लिए 228, पंच पद के लिए 55 तथा पंचायत समिति पद के लिए 32 लोगों ने नामांकन किया। वहीं मुखिया पद के लिए कौड़ियां पंचायत से राजकुमारी देवी ने नामांकन किया। वहीं लकड़ी नबीगंज प्रखंड की बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अनुकंपा कुमारी ने बताया कि लकड़ी नबीगंज प्रखंड में नामांकन के दूसरे दिन कुल 198 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें मुखिया पद के लिए पांच, सरपंच पद के लिए 12, बीडीसी पद के लिए 22, पंच पद के लिए 17 एवं वार्ड सदस्य पद के लिए 142 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

------------------------

सिसवन व रघुनाथपुर 494 लोगों ने किया नामांकन

जाटी, सिवान : जिले के सिसवन एवं रघुनाथपुर में आठवें चरण में 24 नवंबर को होने वाले पंचायत चुनाव को ले नामांकन के आठवें दिन कुल 494 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सिसवन में 207 तथा रघुनाथपुर में 287 लोगों ने नामांकन किया। सिसवन के बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सूरज प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रखंड में मंगलवार को विभिन्न पद के लिए 207 लोगों ने नामांकन किया। इसमें मुखिया पद के लिए 54, सरपंच पद के लिए 30, बीडीसी के लिए 26, वार्ड सदस्य के लिए 121, पंच पद के लिए 50 लोगों ने नामांकन किया। वहीं रघुनाथपुर प्रखंड के बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में कुल 287 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसमें मुखिया पद के लिए 27, सरपंच पद के लिए 26, बीडीसी पद के लिए 28, वार्ड सदस्य पद के लिए 206 लोग शामिल हैं।

----

जिला परिषद पद को ले 10 ने किया नामांकन

संस, महाराजगंज : अनुमंडल कार्यालय में मंगवार को महाराजगंज, दारौंदा, लकड़ी नबीगंज एवं भगवानपुर प्रखंड के जिला परिषद के लिए 10 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि दारौदा प्रखंड के जिप क्षेत्र संख्या 28 से चार, महाराजगंज प्रखंड के जिप क्षेत्र संख्या 31 से एक, लकड़ी नबीगंज प्रखंड के जिप क्षेत्र संख्या 36 से एक, जिप सं. 37 से एक तथा भगवानपुर प्रखंड के जिप क्षेत्र संख्या 39 से एक , जिप सं. 40 से एक तथा जिप सं. 41 से एक प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।

---

chat bot
आपका साथी