रामगढ़ पैक्स में 50.18 फीसद हुआ मतदान

सिवान। प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत में पैक्स चुनाव गुरुवार को 50.18 प्रतिशत मतदान के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मतदान सुबह 6.30 से शुरू होकर 4.30 बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Mar 2021 11:18 PM (IST) Updated:Thu, 18 Mar 2021 11:18 PM (IST)
रामगढ़ पैक्स में 50.18 फीसद हुआ मतदान
रामगढ़ पैक्स में 50.18 फीसद हुआ मतदान

सिवान। प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत में पैक्स चुनाव गुरुवार को 50.18 प्रतिशत मतदान के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मतदान सुबह 6.30 से शुरू होकर 4.30 बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। सर्वोदय मध्य विद्यालय रामगढ़ा में पांच मतदान केंद्र बना गए थे क, ख, ग, घ व ड जिसमें चार मतदान केंद्र पर 4.30 बजे तक मतदान हुआ। इन मतदान केंद्रों पर 49.62 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि पांचवीं मतदान केंद्र पर 5 बजे तक मतदान हुआ। सुबह के पहले घंटे यानी 7.30 तक काफी धीमी मतदान हुआ। इसके बाद मतदान तेज गति से होने लगा। 9 बजे 12 प्रतिशत,, 12.30 बजे तक 31 प्रतिशत, 2 बजे तक 37 प्रतिशत, 4.30 बजे तक बजे तक मतदान हुआ था। चार मतदान केंद्र पर 4.30 बजे तक 49.62 प्रतिशत मतदान हुआ। इस समय तक 1102 मतदाता मतदान कर चुके थें। कुल मतदाताओं की संख्या 2220 थी, जबकि पांचवीं मतदान केंद्र ड पर मतदान पांच बजे तक चला। इस तरह कुल 50.18 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम, मतदाताओं में दिखा उत्साह :

प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत में गुरुवार को पैक्स चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मतदान सुबह 6.30 बजे से शुरू हुआ। मतदान शुरू होते ही काफी संख्या में महिला-पुरुष मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंच कतार में खड़े होकर मतदान किए। सुबह आठ बजे तक आठ प्रतिशत, दोपहर 12 बजे तक 31 प्रतिशत मतदान हुआ। जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा था मतदाताओं की संख्या में बढ़ती जा रही थी। मतदाता अपने मतदान केंद्र पर पहुंच कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। तेज धूप भी मतदाताओं के उत्साह के आगे फीकी पड़ गई थी। वोट डालने के लिए महिला मतदाताओं की संख्या काफी दिखाई पड़ रही थी। इसमें वृद्ध भी पीछे नहीं रहे। रामगढ़ा निवासी वृद्ध शिवजी प्रसाद (85), दीनदयाल मांझी (90) ने बताया कि मतदाता करना हमारा अधिकार है। एक-एक मत का काफी महत्व है। सभी को मतदान करना चाहिए। मतदान केंद्र पर महाराजगंज नगर पंचायत के कार्यपालक अभियंता अरविद कुमार सिंह, सीडीपीओ सोहेल अहमद, निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह सहित विभिन्न पदाधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश देते रहे। सुरक्षा की ²ष्टिकोण से सभी मतदान केंद्रों पर व्यापक रूप से सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। इस बूथ पर चार मतदान कर्मी समेत करीब 15-20 पुलिस बल की तैनाती की गई थी। बीडीओ ने बताया कि मतदान के बाद शाम छह बजे से दारौंदा प्रखंड कार्यालय परिसर में मतगणना की जाएगी। इसके लिए कर्मियों की तैनाती की गई हैं।

chat bot
आपका साथी