जाकिर हुसैन बने नानपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष

सीतामढ़ी। नानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रमुख कक्ष में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रमुख मुकेश कुमार लाल की अध्यक्षता में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 12:29 AM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 06:10 AM (IST)
जाकिर हुसैन बने नानपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष
जाकिर हुसैन बने नानपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष

सीतामढ़ी। नानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रमुख कक्ष में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रमुख मुकेश कुमार लाल की अध्यक्षता में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत निर्वाची पदाधिकारी श्यामबाबू राय व सहायक निर्वाची पदाधिकारी विन्दू ठाकुर द्वारा शुरू की गई। प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए उपप्रमुख जाकिर हुसैन ने अपनी उम्मीदवारी दी। कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से उपप्रमुख जाकिर हुसैन के नाम पर अपनी सहमति जताई। अध्यक्ष पद पर केवल एक उम्मीदवार होने के कारण निर्वाची पदाधिकारी व सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने नानपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष पद पर उपप्रमुख जाकिर हुसैन को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। उपप्रमुख जाकिर हुसैन पहली बार राजद प्रखंड अध्यक्ष के कुर्सी पर चुने गए हैं। वहीं वर्तमान अध्यक्ष सउद चुनाव प्रक्रिया से दूर रहें। वही, उपाध्यक्ष पद पर ददरी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य जाकिर हुसैन, महासचिव पद पर नानपुर दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया बिल्टू राय एवं सचिव पद पर श्रीनारायण पंडित, सुरेश राय, संजीव ठाकुर, राकिब हुसैन, जयाउल्लाह परवेज, मोसाहिद रजा, सुंदेश्वर पंडित, मेराज बिहारी, कृष्णा पंडित चुने गए। जबकि डेलीगेट पद पर बिल्टू राय, मुकेश कुमार लाल, श्री नारायण पंडित, रामस्वार्थ मंडल, हरिकिशोर पंडित, सत्येंद्र चौरसिया, जाकिर हुसैन, राम सज्जन साहनी, विपिन यादव, राजमंगल राय, मकसूद अंसारी, अरसद अली एवं जयनारायण राय मनोनीत किए गए। उपस्थित राजद कार्यकर्ताओं ने नए अध्यक्ष सहित अन्य को फूल माला पहना जीत की बधाई दी। मौके पर राजद नेता सज्जन सहनी, बबलू, हयातुस सालेहीन उर्फ मुन्ना, संजीव ठाकुर, बाबर अली सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी