महिला सशक्तिकरण को समर्पित महिलाओं को युवा कांग्रेस ने किया सम्मानित

सीतामढ़ी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 102 वीं जयंती को सीतामढ़ी जिला युवा कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण को समर्पित करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 01:20 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:14 AM (IST)
महिला सशक्तिकरण को समर्पित महिलाओं को युवा कांग्रेस ने किया सम्मानित
महिला सशक्तिकरण को समर्पित महिलाओं को युवा कांग्रेस ने किया सम्मानित

सीतामढ़ी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 102 वीं जयंती को सीतामढ़ी जिला युवा कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण को समर्पित करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित किया। शहर के कोट बा•ार स्थित एक स्कूल प्रांगण में युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शम्स शाहनवाज ने की। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली महिलाओं में रानी श्रीवास्तव, रिकी गुप्ता, वर्षा कुमारी, इशरत खातून, अंजलि कुमारी, पंखुरी कुमारी, •ोबा बिलकीश, काजल कुमारी, नेहा व वर्षा मिश्रा शामिल हैं। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शाहनवाज ने कहा कि आयरन लेडी इंदिरा गांधी महिला सशक्तिकरण की सबसे उत्कृष्ट मिसाल हैं। उनकी प्रेरणाओं से भारत वर्ष की महिलाएं हमेशा प्रेरित होती रहेंगी। जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाहा एवं सीतामढ़ी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अमित कुमार मिश्रा ने भी इंदिरा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने भी बहुत ही उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के जिला सचिव संजीव कुमार यादव, बेलसंड विधानसभा अध्यक्ष अ़फरो•ा आलम, वैदेही शरण यादव, अब्दुल्लाह, नसीम अहमद, नीतीश कुमार, हरिओम कुमार, पप्पू कुमार, गौतम कुमार, बाबूनंदन राय, संजीव कुमार, रघुवीर सिंह, संजय सिंह, हरे राम ठाकुर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी