वर्दी ना बूट ऑन ड्यूटी फैशन सूट

सीतामढ़ी। बदन पर वर्दी कंधे पर बंदूक कमर में पिस्टल ही पुलिस की पहचान है। इन दिनों बिना वर्दी व बूट के ड्यूटी में रहना कई पुलिसकर्मियों का शगल बन गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jan 2020 12:03 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jan 2020 12:03 AM (IST)
वर्दी ना बूट ऑन ड्यूटी फैशन सूट
वर्दी ना बूट ऑन ड्यूटी फैशन सूट

सीतामढ़ी। बदन पर वर्दी, कंधे पर बंदूक, कमर में पिस्टल ही पुलिस की पहचान है। इन दिनों बिना वर्दी व बूट के ड्यूटी में रहना कई पुलिसकर्मियों का शगल बन गया है। पुलिस की कार्यशैली में गिरावट से महकमे की साख पर बटा लग रहा है। मगर, उन पुलिसकर्मियों को इसका मलाल नहीं दिखता। रविवार को अवकाश के दिन दैनिक जागरण टीम ने शहर के कुछ थानों का मुआयना कर पुलिसकर्मियों की कार्यशैली देखी। नगर थाना, मेहसौल ओपी, अनुसूचित जाति जनजाति थाना, महिला थाना, पुनौरा थाना का हाल जाना। शहर के सबसे व्यस्तम जानकी स्थान इलाके में ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी भी परखी। अधिकतर स्थानों पर हाल बेहाल दिखाई पड़ा।

-----------------

मेहसौल ओपी, नगर थाना, महिला थाना सबका लिया जायजा

²श्य एक : मेहसौल ओपी। ओपी अध्यक्ष राजा अहमद बिना वर्दी बूट के किचन में मिले। संवाददाता के पहुंचने पर अपने कक्ष में जाकर बैठ गए। कैमरे का फ्लैश चमका तब भी उन्हें अपनी वर्दी का एहसास नहीं हो पाया। सूट संभालते हुए फोटो खींचवाई। फिर संवाददाता ने उन्हें वर्दी में नहीं होने का ध्यान दिलाया तो अगले दिन दोबारा फोटो ले लेने की बात कही। दृश्य दो : नगर थाना में थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना थाने लौट ही रहे थे। दखल दहानी के केस में कहीं गए थे। वहां से लौटते ही संवाददाता से सामना हुआ। वे वर्दी में थे। महिला थाने में प्रभारी देवेंद्र चौधरी भी किसी बैठक से ही लौटे थे। लिहाजा वे वर्दी में ही थे। कैमरे का का फ्लैश चमकता देख टोपी संभालने लगे। दृश्य तीन : जानकी स्थान स्थित अनुसूचित जाति/जनजाति थाना दोपहर दो बजे बिल्कुल सुनसान पड़ा था। अंदर से बाहर तक घूम आए। कम्प्यूटर कक्ष में कम्प्यूटर चलाता एक शख्स मिला। पूछने पर खुद को जीप चालक श्याम कुमार पहचान बताई। थानाध्यक्ष के चैंबर में ताला लटक रहा था। ओडी ड्यूटी में भी कोई पदाधिकारी नहीं थे। मीडिया वाले के पहुंचने की भनक लगते ही मेन रोड में घूम रहे एएसआइ अरुण कुमार सिंह पहुंच गए। आननफान अपनी सीट संभाल बैठे। थानाध्यक्ष उपेंद्र महतो की गैरहाजिरी के बारे में बताया कि वे टेक्नीकल सेल, डुमरा के प्रभार में भी हैं इसलिए वहीं गए हुए हैं। दृश्य चार : पुनौरा थानाध्यक्ष का चैंबर भी खाली था। तीन दिन पहले उनका तबादला हो गया है, नए अफसर अभी ज्वाइन नहीं कर पाए हैं। पंकज कुमार ही अभी यहां बने हुए हैं। पता चला चार्ज के सिलसिले में बथनाहा गए हुए थे। नए थानाध्यक्ष के रूप में महिदवारा से एसआइ दिनेश राम आने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी