छठ महापर्व केरवा के पात पर उगलिन सूरज देव ..

केरवा के पात पर उगलिन सूरज देव झांके-झुके.. जैसे छठ गीतों के बीच बुधवार की सुबह विभिन्न तालाब व नदी के घाटों पर जुटे श्रद्धालुओं ने उदयीमान सूर्य को पूरी श्रद्धा से अ‌र्घ्य दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 11:57 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:57 PM (IST)
छठ महापर्व केरवा के पात पर उगलिन सूरज देव ..
छठ महापर्व केरवा के पात पर उगलिन सूरज देव ..

सीतामढ़ी। केरवा के पात पर उगलिन सूरज देव झांके-झुके.. जैसे छठ गीतों के बीच बुधवार की सुबह विभिन्न तालाब व नदी के घाटों पर जुटे श्रद्धालुओं ने उदयीमान सूर्य को पूरी श्रद्धा से अ‌र्घ्य दिया। इसके साथ ही पुपरी में चार दिवसीय छठ महापर्व पुरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। राग-द्वेष, ऊंच- नीच और जात- पात को भूलकर छठ घाटों पर जुटा श्रद्धालुओं का सैलाब आपसी समरसता का परिचय दे रहा था। उदयीमान सूर्य के इंतजार में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूरी रात नदी व तालाब घाटों पर गुजारा। छठ मइया के गीतों ने पुरी रात उनलोगों का उत्साह बरकरार रखा। अहले सुबह लोगों के घरों में भी चहल-पहल बढ़ गई। अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य दे घर लौटी व्रतियों ने अहले सुबह नहा धोकर विभिन्न छठ घाटों की ओर जाना शुरू कर दिया। शहर के बुधनद नदी, भूलन चौक, प्रखंड कार्यालय, मिट्ठा हाट, झझिहट स्थित तालाबो से लेकर हरदिया, रामपुर, पचासी, गंगापट्टी समेत अन्य घाटों पर उमड़ी भीड़ छठ मइया के प्रति उनकी असीम आस्था का परिचायक था। जैसे-जैसे सूर्य देव के उगने का समय नजदीक आता गया, उनके दर्शन के लिए व्रतियों की बेताबी बढ़ती गई।'उग हे सूर्य देव, आइल अ‌र्ध्य के बेर,'गीत के बीच सात बजे बाद पूर्व दिशा में लाली देखते ही पानी मे उतरी व्रतियों का उत्साह देखते ही बनता था। उनकी नजर उस दिशा में टिकी रही। अंधेरे व कुहासे को चीरते हुए उदयीमान सूर्य के रोशनी बिखेरते ही व्रतियों ने पूरी श्रद्धा से उन्हें अ‌र्घ्य दिया। इसमें पूर्व 13 नवंबर की शाम श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्ध्य दिया था। कई स्थानों पर घाटों की ओर जाने वाले रास्ते के दोनों ओर चुना से लाइ¨नग दी गई थी। कोई कंधे पर प्रसाद का देउरा लेकर चल रहा था तो कोई ठेला पर देउरा लाद छठ घाट पहुंचे।

सुरसंड : उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ महापर्व छठ बुधवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया़। शहर के गरीबनाथ तालाब, बुढ़ा पोखर के अलावा मरहा, हरसंगी एवं रातों नदी सहित अन्य घाट पर हजारों श्रद्घालुओं ने उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित कर छठ का समापन किया। घाटों पर छठ मैया के भक्ति गीतों से आस-पास का वातावरण गुंजायमान रहा़ । पर्व को लेकर पुलिस चौकस दिखी. सुरक्षा में थानाध्यक्ष अजय कुमार, अवर निरीक्षक मोहम्मद खुर्शीद आलम, अवर निरीक्षक श्याम बिहारी उपाध्याय, बिडिओ मोहम्मद यूनुस सलीम, सहित कई पुलिस कर्मी शामिल थे।

बाजपट्टी: प्रखंड के विभिन्न घाटों पर हो रहे लोक आस्था का महापर्व छठ का समापन शांतिपूर्ण ढंग से हो गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन सभी छठ घाटों पर मुस्तैद दिखे। इस दौरान पूर्व विधायक प्रत्याशी रेखा गुप्ता, प्रमुख राज किशोरी देवी,प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश महतो, उप प्रमुख सुधीर कुंवर, जिला पार्षद मधु प्रिया, लाल बाबू चौधरी, चंद्रजीत प्रसाद यादव, बनगांव उत्तरी पंचायत के मुखिया हरिशंकर प्रसाद, बनगांव दक्षिणी मुखिया पूजा ¨सह,पंसस धीरेंद्र कुंवर, हरपुरवा मुखिया सरफे आलम,पंसस शमशाद अंसारी, हुमायूंपुर मुखिया सुबोध कुमार भगत सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

चोरौत : लोक आस्था का महापर्व छठ बुधवार को उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रखंड मुख्यालय सहित पूरा प्रखंड भक्ति के रंग में सराबोर रहा । सहजानंद चौक स्थित तालाब के बीच भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित की गई थी। घर से लेकर घाट तक, गलियों से लेकर सड़कों तक आकर्षक सजावट की गई थी। घाटों पर और आने-जाने के रास्ते पर जहां रंग-बिरंगे एलइडी बल्बों से आकर्षक सजावट के साथ-साथ रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था छठ पूजा समिति की ओर से की गई थी । छठ: घाटों पर बह रही थी श्रद्धा भक्ति की अविरल धारा

बेलसंड(सीतामढ़ी)संस : उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ शांतिपूर्ण व उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। बागमती नदी के विभिन्न घाटों एवं नजदीकी पोखर, तालाब में व्रतियों ने अ‌र्घ्य देकर व्रत का समापन किया। विधि व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात थे।

बैरगनिया : उदयगामी सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ ही प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो गया। नगर के शिवालय मंदिर तालाब घाट को छत्रपति शिवाजी युवा मंच के तत्वावधान में भव्य रूप में सजाया संवारा गया था। इसी प्रकार लालबकैया घाट को अशोगी के विभिन्न समुदाय की ओर से आकर्षक रूप दिया गया था।बागमती नदी घाट सहित अन्य दर्जनों तालाब घाटों पर व्रतियों ने अ‌र्घ्य अर्पित कर व्रत का समापन किया।

रीगा : प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा व विश्वास के साथ शांतिपूर्ण ढंग से बुधवार संपन्न हो गया। बागमती नदी के पुरानी धार के किनारे एवं विभिन्न तालाबों व सरोवरों के घाट पर व्रतियों ने अ‌र्घ्य दिया। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। दंडाधिकारी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष ललन कुमार के साथ पुलिस बल तैनात किए गए थे। विधायक अमित कुमार टुन्ना, सीओ राम उरांव एवं सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा विभिन्न घाट पर घुमते दिखे।

सुप्पी : सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शांतिपूर्ण संपन्न हो गया.प्रखंड क्षेत्र के ढेंग घाट बागमती नदी,जमला,सोनाखान,अख्ता,पुरानी बागमती घाट नरहा, मोहनीमण्डल के अलावा ससौला,बरहड़वा, घरवारा,हरपुरपीपरा समेत अन्य पोखर तलाब में छठ घाट बनाकर छठव्रती द्वारा डूबते व उगते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया।

परिहार : प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य के साथ ही चार दिनी लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो गया। सुबह आकाश में सूर्य देव के निकलते ही व्रतियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके बाद व्रतियों ने एक दूसरे को ¨सदूर लगाकर अखंड सुहाग की कामना की। वहीं प्रसाद खाकर व्रत तोड़ा। इससे पूर्व मंगलवार को व्रतियों ने अस्ताचल गामी सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित किया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र में छठ घाटों को आकर्षक रूप से सजाया गया था। छठ घाटों पर लोगों से मिले पूर्व सांसद

पुपरी (सीतामढ़ी) संस :पूर्व सांसद नवल किशोर राय ने विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने पुपरी, मौलानगर, बछाड़पुर, बिरौली, बुधनद नदी घाट, हरिहरपुर, चैनपुरा, मधुबनी गांव, बलहा समेत स्थानों का भ्रमण किया। इस मौके पर सुशील यदुवंशी, विमलेश कुमार, सुरेश यादव, मोहन राउत, राकेश ¨सह, राम विनय राय, यूसूफ समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी