बोखड़ा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प, कई जख्मी

नानपुर थाना क्षेत्र के पकटोला गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा की गई रोड़ेबाजी के बाद दो गुटों के बीच झड़प हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 12:45 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 12:45 AM (IST)
बोखड़ा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प, कई जख्मी
बोखड़ा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प, कई जख्मी

सीतामढ़ी। नानपुर थाना क्षेत्र के पकटोला गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा की गई रोड़ेबाजी के बाद दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इसमें दोनों गुटों के कुछ लोग जख्मी भी हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज कराया गया। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त हो गया है। पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। झड़प की सूचना पर एसपी अनील कुमार खुद भी पहुंच गए। पुपरी डीएसपी संजय कुमार पांडेय, पुपरी एसडीओ धनंजय कुमार, नानपुर थानाध्यक्ष राम प्रवेश उरांव, सीओ पुष्पा कुमारी, बीडीओ रीता कुमारी के अलावा कई थानों की पुलिस व स्थानीय मुखिया ललित कुमार चौधरी मौके पर पहुंच गए। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी लोग कैंप कर रहे हैं। घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति को सामान्य करने में सभी पदाधिकारी जुटे हुए हैं। घटना को लेकर एसपी समेत अन्य अधिकारी घटना स्थल पर कैम्प कर रहे हैं। इस संबंध में पुपरी डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि दो पक्षों के बीच झड़प हुई है। जिसमें दोनों पक्षों के कुछ लोग चोटिल हुए हैं। वह खुद घटना स्थल पर मौजूद हैं। स्थिति नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर घटना स्थल पर पुलिस व प्रशासन के सभी पदाधिकारी कैंप कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी