पानी भरे खाई में ट्रैक्टर पलटा चालक की दबकर मौत

पानी भरे खाई में ट्रैक्टर पलटा चालक की दबकर मौत

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 09:34 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 09:34 PM (IST)
पानी भरे खाई में ट्रैक्टर पलटा चालक की दबकर मौत
पानी भरे खाई में ट्रैक्टर पलटा चालक की दबकर मौत

सीतामढ़ी। थाना क्षेत्र के कुम्मा एनएच-104 के डायवर्सन में सोमवार की देर रात पानी भरे खाई में ट्रैक्टर पलट जाने से चालक की मौत हो गई। मंगलवार सुबह लोगों को पानी में पलटे ट्रैक्टर का चार चक्का दिखाई पड़ा। इसकी जानकारी होते ही आस-पास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसकी सूचना मिलने पर कुम्मा ओपी के सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र शस्त्र बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से पानी भरे गड्ढे से ट्रैक्टर निकाला गया। उसके साथ चालक का शव निकला गया। शव की शिनाख्त के अथक प्रयास करने पर परिहार थाना क्षेत्र अदखनी गांव निवासी धनीलाल सिंह के 45 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार सिंह के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार सिंह ने अपने पैतृक गांव अधखनी से सोमवार की रात अपने आवास मोहनपुर जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। सीतामढ़ी। थाना क्षेत्र के कुम्मा एनएच-104 के डायवर्सन में सोमवार की देर रात पानी भरे खाई में ट्रैक्टर पलट जाने से चालक की मौत हो गई। मंगलवार सुबह लोगों को पानी में पलटे ट्रैक्टर का चार चक्का दिखाई पड़ा। इसकी जानकारी होते ही आस-पास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसकी सूचना मिलने पर कुम्मा ओपी के सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र शस्त्र बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से पानी भरे गड्ढे से ट्रैक्टर निकाला गया। उसके साथ चालक का शव निकला गया। शव की शिनाख्त के अथक प्रयास करने पर परिहार थाना क्षेत्र अदखनी गांव निवासी धनीलाल सिंह के 45 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार सिंह के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार सिंह ने अपने पैतृक गांव अधखनी से सोमवार की रात अपने आवास मोहनपुर जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।

chat bot
आपका साथी