कर्ज चुकाने के लिए बैंक से पैसे निकाल कर लाया था, लूटकर ले गए डकैत

सीतामढ़ी। बेला थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव निवासी राम बहादुर साह का पुत्र मिश्री लाल साह कज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 10:46 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 10:46 PM (IST)
कर्ज चुकाने के लिए बैंक से पैसे निकाल कर लाया था, लूटकर ले गए डकैत
कर्ज चुकाने के लिए बैंक से पैसे निकाल कर लाया था, लूटकर ले गए डकैत

सीतामढ़ी। बेला थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव निवासी राम बहादुर साह का पुत्र मिश्री लाल साह कर्ज चुकाने के लिए बैंक से एक लाख रुपये निकाल कर लाया था। करीब 30 हजार रुपये पहले से घर में पड़े हुए थे। कर्ज चुकाने के लिए कुछ और धन की आवश्यकता थी। जिसके इंतजाम में वह लगा हुआ था। लेकिन शनिवार की रात डकैत एक झटके में सब लूट कर ले गए। और उसका कर्ज का बोझ उतरते उतरते रह गया। इतना ही नहीं डकैत मिश्रीलाल की पत्नी, पुत्रवधू सलिता देवी एवं पुत्री राधा कुमारी के जेवर भी लूट लिए। गनीमत यह रही कि परिवार वालों की जान बच गई। घटना के बाद से पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। बताया गया कि मिश्री लाल का 1 पुत्र तमिलनाडु एवं दो पुत्र लुधियाना में रहकर काम करता है। पुत्रों ने कर्ज उतारने के लिए खाते में रुपए भेजे थे। सोमवार को बैंक से एक लाख रुपये निकाल कर लाया था। ग्रामीणों ने बताया कि डकैत गंजी एवं हाफ पैंट में थे। पहचान छुपाने के लिए सभी ने मुंह बांध रखा था। आसपास के ग्रामीणों के जागने पर अपराधी गोली मारने की धमकी दे रहे थे।

-- बुजुर्ग दंपति को भी नहीं बख्शा - डकैतों ने नरगां गांव में बुजुर्ग एवं गरीब दंपति को भी नहीं बख्शा। डकैतों के कहर का शिकार बने 70 वर्षीय जगन्नाथ मिश्र बेहद गरीब हैं। वे पुरोहिताई कर अपना भरण-पोषण करते हैं। घटना के वक्त मिश्र एवं उनकी 68 वर्षीया पत्नी दुलारी देवी ही घर में थे। शनिवार को बीमार होने के कारण मिश्र ने खाना भी नहीं खाया और सो गए। लेकिन अपराधियों को उन पर रहम नहीं आया। घर में घुसते ही ताबड़तोड़ रॉड से प्रहार का जख्मी कर दिया। उनके चीखने की आवाज सुन पत्नी जगी तो उसके चेहरे पर भी घूंसों की बरसात कर दी। ऐसा करते वक्त अपराधियों को उनकी उम्र का भी लिहाज नहीं रहा। आसपास के लोग जगह तो अपराधियों ने उन्हें धमका कर घर में बंद होने को विवश कर दिया।

chat bot
आपका साथी