सीतामढ़ी में लगातार दूसरे दिन नदी में डूबने से तीन लापता, एक की मौत

सीतामढ़ी। जिले में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बाढ़ के पानी में डूबने से एक महिला व तीन बच्चों समेत चार डूब गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jul 2020 01:19 AM (IST) Updated:Sat, 18 Jul 2020 06:07 AM (IST)
सीतामढ़ी में लगातार दूसरे दिन नदी में डूबने से तीन लापता, एक की मौत
सीतामढ़ी में लगातार दूसरे दिन नदी में डूबने से तीन लापता, एक की मौत

सीतामढ़ी। जिले में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बाढ़ के पानी में डूबने से एक महिला व तीन बच्चों समेत चार डूब गए। रुन्नीसैदपुर, चोरौत व परिहार प्रखंड में ये घटनाएं हुईं। चोरौत की उत्तरी पंचायत में बाढ़ के पानी में नहाने गए दो बच्चे डूब गए जिनकी तलाश जारी है। परिहार के अंदौली गांव में तालाब में डूबने से छह वर्षीय बालक की मौत हुई। उधर, रुन्नीसैदपुर में बागमती की उपधारा में डूबने से एक महिला लापता हो गई। जिसकी तलाश जारी है। उसकी मौत की आशंका जताई गई है। चोरौत में रातो नदी में शुक्रवार को नहाने गए दो किशोर डूब गए। उत्तरी पंचायत के वार्ड 7 निवासी मदन मंडल का पुत्र राजा मंडल (15) व वार्ड एक निवासी श्रीचन मुखिया के पुत्र राजकुमार मुखिया (15) नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए। उसके साथ नहा रहे अन्य साथियों ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सीओ सह आपदा प्रभारी अरविद उद्धव पहुंचे। एसडीआरएफ को बुलावा भेजा। दोनों किशोर की तलाश जारी है। परिहार के अंदौली गांव में तालाब में डूबने से बालक (06) की मौत हो गई। वह अंदौली गांव निवासी मुजिबुल के पुत्र अल्तमस बताया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है। महिला डूबी, एसडीआरएफ की टीम करती रही तलाश

रुन्नीसैदपुर, संस: थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव के समीप शुक्रवार की अल सुबह बागमती की उपधारा में एक महिला डूब गई। उसकी खोज में ग्रामीणों के

साथ साथ एसडीआरएफ की टीम की दिनभर की मशक्कत के बाद भी नाकाम रही। डूबी हुई महिला कविता देवी (26) सोनपुरवा गांव निवासी विश्वनाथ सहनी की पुत्री थी। कविता की शादी मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहर गांव निवासी इंदल सहनी के साथ हुई है। हाल ही वह नैहर आई थी। शुक्रवार सुबह शौच के लिए निकली थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, पानी में हाथ-पैर धोने के दौरान फिसल कर गहरे पानी में चली गई।

chat bot
आपका साथी