राशन कार्ड से वंचित हैं हजारों परिवार, नहीं ले रहा कोई सुध

चुनावी बिगुल बज चुका है। लोकलुभावन वादे एवं घोषणाओं का दौर जारी है। जनप्रतिनिधियों एवं प्रत्याशियों द्वारा जनता का सच्चा हितैषी होने का राजनीतिक खेल भी शुरू हो चुका है। लेकिन लोगों की समस्याओं की ओर उनका ध्यान नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Oct 2020 06:54 PM (IST) Updated:Mon, 12 Oct 2020 06:54 PM (IST)
राशन कार्ड से वंचित हैं हजारों परिवार, नहीं ले रहा कोई सुध
राशन कार्ड से वंचित हैं हजारों परिवार, नहीं ले रहा कोई सुध

सीतामढ़ी । चुनावी बिगुल बज चुका है। लोकलुभावन वादे एवं घोषणाओं का दौर जारी है। जनप्रतिनिधियों एवं प्रत्याशियों द्वारा जनता का सच्चा हितैषी होने का राजनीतिक खेल भी शुरू हो चुका है। लेकिन, लोगों की समस्याओं की ओर उनका ध्यान नहीं है। आमजन की समस्याओं को लेकर प्रशासनिक महकमा भी अनजान बना है। ऐसी ही एक प्रमुख समस्या है राशन कार्ड। परिहार प्रखंड के हजारों परिवार इससे वंचित हैं। राशन कार्ड बनवाने के लिए इन लोगों ने कई कई बार प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटे। कई बार आवेदन जमा किए। पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर राजनेताओं तक गुहार लगाई। लेकिन, इनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। राशन कार्ड नहीं होने के कारण इन्हें लॉकडाउन में सरकार द्वारा दी जाने वाली विशेष सुविधा से भी वंचित होना पड़ा। मुजौलिया के किशुनी राउत, अवधेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, श्याम कुमार, लालबाबू साह, धर्मेद्र सिंह, शिलाजीत राउत, सती देवी, राम एकबाल राउत, संतोष पासवान, बिकाऊ पासवान, रामजीवन पासवान, पूजा राउत, पप्पू राउत, मनिक्थर के मनोज कुमार, दूबे टोल की सीमा देवी ने बताया कि राशन कार्ड को लेकर कई बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाया। दर्जनों बार आवेदन जमा किए। जनप्रतिनिधियों को समस्या बताई। लेकिन, आज तक राशन कार्ड नहीं बन सका।

chat bot
आपका साथी