कभी लाठी में तेल पिलाने वालों को अब जातीय जनगणना में दिख रहा विकास : मंत्री

सीतामढी। राज्य के श्रमसंसाधन मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा ने कहा है कि कभी लाठी में तेल लगाकर राष्ट्रीय विकास की बात की जा रही थी और अब जातीय जनगणना से राष्ट्रीय विकास का फार्मूला निकल कर सामने आया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 12:14 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 12:14 AM (IST)
कभी लाठी में तेल पिलाने वालों को अब जातीय जनगणना में दिख रहा विकास : मंत्री
कभी लाठी में तेल पिलाने वालों को अब जातीय जनगणना में दिख रहा विकास : मंत्री

सीतामढी। राज्य के श्रमसंसाधन मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा ने कहा है कि कभी लाठी में तेल लगाकर राष्ट्रीय विकास की बात की जा रही थी और अब जातीय जनगणना से राष्ट्रीय विकास का फार्मूला निकल कर सामने आया है। तेजस्वी यादव का यह एक नया फार्मूला है । यह उनकी सोंच है। जिनको स्वयं शिक्षण की जरूरत है वे प्रशिक्षण देने चले हैं। उन्होंने कहा कि एम्स व आईआईटी की स्थापना करने, देश के सैनिकों को मजबूती प्रदान करने, नौजवानों को कौशल विकास से युक्त कर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने से राष्ट्रीय विकास होगा न कि जातीय आधार पर जनगणना कराकर समाजिक समरसता को तोड़ने से। श्रमसंसाधन मंत्री मिश्रा रविवार को आरएनटीएस कॉलेज मोरसंड में आयोजित भारतीय ग्रामीण कृषि मजदूर संघ की प्रथम राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे । मंत्री जीवेश कुमार व विधायक पंकज कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप जला कर तथा भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़े के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का उद्देश्य है देश के अंतिम पंक्ति के लोगों का उदय।इसी उद्देश्य से देश में पहली बार ई पोर्टल पर असंगठित मजदूरों का रजिस्ट्रेशन का काम शुरू किया गया है। 26 अगस्त से अब तक ई श्रम पोर्टल पर 34 लाख 86 हजार असंगठित मजदूरों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। 31 दिसम्बर तक 3.5 करोड़ मजदूरों को रजिस्टर्ड करने का लक्ष्य है। इस रजिस्ट्रेशन से न केवल मजदूरों को उनकी पहचान मिलेगी बल्कि, सभी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा से वे आच्छादित भी होंगे। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले रजिस्टर्ड मजदूरों को दुर्घटना में मौत अथवा पूर्ण रूप से अपंगता की स्थिति में उन्हें दो लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। आंशिक अपंगता की स्थिति में एक लाख की सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जाति गिनने की बजाए गरीबों के घर के चुल्हे को जलाए रखने, उनके रोजी -रोटी उपलब्ध कराने को लेकर तत्पर हैं। इस कार्यक्रम से पूर्व रैनविशुनी पंचायत के चकदोनई गांव में बूथ संख्या 123 पर मंत्री जीवेश कुमार भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बूथ अध्यक्ष राम किशोर सिंहा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बूथ कमिटी का सत्यापन किया। मौके पर भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष प्रेम चंद्र सिंह, भारतीय ग्रामीण कृषि मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मिश्रा, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, प्रो.वीरेंद्र प्रसाद सिंह ,प्रो.उमेशचंद्र झा, अरुण कुमार गोप, प्रभात मिश्रा, आशुतोष कुशवाहा, मनोज.कुमार सिंह, किरण ठाकुर, युगल किशोर गुप्ता व मंडल अध्यक्ष शशिरंजन मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी