किसान हित के लिए व्यापक आंदोलन चलाने की जरूरत

सीतामढ़ी। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शेखर ने कहा कि सीतामढ़ी जिला में किसान हित के लिए व्यापक आंदोलन चलाने की जरूरत है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 12:23 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 12:23 AM (IST)
किसान हित के लिए व्यापक आंदोलन चलाने की जरूरत
किसान हित के लिए व्यापक आंदोलन चलाने की जरूरत

सीतामढ़ी। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शेखर ने कहा कि सीतामढ़ी जिला में किसान हित के लिए व्यापक आंदोलन चलाने की जरूरत है। बिहार में किसानों की दुर्दशा और केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा किसानों की अनदेखी करने वाली गूंगी और बहरी सरकार को जगाने के लिए बिहार के विभिन्न जिला में किसान की समस्या को लेकर भ्रमण करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शेखर के मंगलवार को सीतामढ़ी आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया । प्रदेश अध्यक्ष ने ललित आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में किसानों की ज्वलंत समस्या,रीगा चीनी मिल बकाया भुगतान व खाद की कालाबाजारी पर केंद्र और राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार किया। देश और प्रदेश की स्थिति बद से बदतर हो गई है। अनुभवहीन प्रधानमंत्री और तानाशाह राज्य सरकार के रवैए से किसान भूखमरी के कगार पर है। 60 हजार से ज्यादा किसानों का अरबों रुपया रीगा चीनी मिल पर बकाया है। राज्य सरकार किसान को गुमराह कर एक साजिश के तहत रीगा चीनी मिल बंद करवाया है। आज फिर से सरकार उस मिल को बेचने के लिए साजिश कर रही है। बाढ़ और सुखाड़ से जूझ रहे जिला को आपदा में अवसर मे बदलने के नाम पर वैकल्पिक खेती की शुरुआत की गई। जिसमें व्यापक लूट खसोट की गई। कहीं भी वैकल्पिक खेती नहीं की गई। यूरिया की किल्लत से समूचे बिहार में किसान हलकान हैं। जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष विजय सिंह राठौर ने चादर ओढाकर तथा पौधा देकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। प्रदेश कोऑर्डिनेटर विपिन झा ,प्रदेश कांग्रेस सेवादल महासचिव डॉ राजीव कुमार काजू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीताराम झा, प्रमोद कुमार नील, कमलेश सिंह ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष शम्स शाहनवाज, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अंजार उल हक तौहीद, युवा नेता रितेश रमन सिंह, पूर्व प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह, अधिवक्ता राकेश कुमार झा, अफरोज आलम समेत दर्जनों कांग्रेस नेताओं ने शहीद भगत सिंह को याद करते हुए कहा कि इनके जयंती पर हम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

chat bot
आपका साथी