कोदरकट गांव में दो घरों से एक लाख की संपत्ति चोरी

बथनाहा थाना क्षेत्र के कोदरकट गांव के वार्ड 9 में शनिवार की रात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 12:46 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:14 AM (IST)
कोदरकट गांव में दो घरों से एक लाख की संपत्ति चोरी
कोदरकट गांव में दो घरों से एक लाख की संपत्ति चोरी

सीतामढ़ी। बथनाहा थाना क्षेत्र के कोदरकट गांव के वार्ड 9 में शनिवार की रात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। दरवाजे का ताला तोड़कर दो घरों से कीमती वस्त्र,आभूषण नगद सहित लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना की बावत पीड़ित गृह स्वामिनी आंगनबाड़ी सेविका सुनीता मिश्रा द्वारा स्थानीय थाने में आवेदन दिया है। जानकारी के अनुसार सुनीता मिश्रा के दो पुत्र बाहर रहकर नौकरी करते हैं। वह घर पर पर अकेली रहकर आंगनबाड़ी केंद्र चलाती हैं। वह अपने पुत्र के यहां गई थी। बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने घटना को अंजाम दिया। वही, बगल के सत्येंद्र झा के बंद घर को भी अपना निशाना बनाया। ग्रामीणों द्वारा रविवार की सुबह दोनों घरों का दरवाजा खुला देखकर मोबाइल से इसकी सूचना गृह स्वामी को दी। इस संबंध पूछने पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल की गई है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी