जुमलेबाज व तुगलकी सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता

बाजपट्टी विधान सभा युवा कांग्रेस के तत्वावधान में बोखड़ा प्रखंड के पोखरैरा गांव स्थित फुलवारी मोहल्ला में भाजपा हटाओ देश बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 12:35 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 12:35 AM (IST)
जुमलेबाज व तुगलकी सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता
जुमलेबाज व तुगलकी सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता

सीतामढ़ी। बाजपट्टी विधान सभा युवा कांग्रेस के तत्वावधान में बोखड़ा प्रखंड के पोखरैरा गांव स्थित फुलवारी मोहल्ला में भाजपा हटाओ देश बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शम्स शहनवाज न केन्द्र में जुमलेबाजी एवं गरीब विरोधी तो बिहार में तुगलकी फरमान वाली सरकार चल रही है। जिनके दिन अब लद चुके हैं। कहा कि लोक सभा चुनाव में आम जनता से झूठी घोषणाएं कर केन्द्र की सत्ता पर काबिज होने वाली नरेंद्र मोदी की सरकार ने एक भी वायदे पूरा नहीं कर पायी है। यह सरकार नोटबंदी एवं जीएसटी लाकर गरीबों को परेशानी में डाल दिया है। आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त हैं। लेकिन सरकार को इसकी कोई ¨चता नहीं है। उन्होंने ऐसे जुमलेबाजी सरकार को लोगों से उखाड़ फेंकने एवं आगामी चुनाव में महागठबंधन को सहयोग एवं समर्थन देने की अपील की। उन्होंने तीन फरवरी को पटना गांधी मैदान में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रस्तावित भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। एनसीपी के प्रदेश महासचिव शकील अहमद ने कहा कि आम जनता से झूठी वायदे कर केन्द्र की सत्ता पर काबिज होने वाली मोदी सरकार अपने चार वर्षों से अधिक समय के कार्य काल में एक भी वायदे पूरी नहीं कर पायी है। बाजपट्टी बिधान सभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष कमालुद्दीन रजा ने कहा केन्द्र एवं राज्य में तानाशाह की सरकार चल रही है। आए दिन लूटपाट, दुष्कर्म व ह्त्या की घटनाएं आम बात हो चुकी है। इसका जवाब जनता लोक सभा एवं विधान सभा के चुनाव में देगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामालुद्दुन रजा एवं संचालन युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मुमताज आलम व लाडले ने किया। सम्मलेन को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला महा सचिव शादिक शह, आलमगीर, फारसी, गजाली, रंजीत सहनी, सुभान, सोहरत, एसपी मुर्तजा, तौशिफ व तौकीर समेत कई कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी