नगर निकायों की बदलेगी तस्वीर, होगा चतुर्दिक विकास : प्रधान सचिव

सीतामढ़ी नगर परिषद समेत जिले के सभी नगर निकायों की तस्वीर बदली जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 01:38 AM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 01:38 AM (IST)
नगर निकायों की बदलेगी तस्वीर, होगा चतुर्दिक विकास : प्रधान सचिव
नगर निकायों की बदलेगी तस्वीर, होगा चतुर्दिक विकास : प्रधान सचिव

सीतामढ़ी। सीतामढ़ी नगर परिषद समेत जिले के सभी नगर निकायों की तस्वीर बदली जाएगी। नगर निकाय योजनाओं का प्रस्ताव बना कर भेजे विभाग तैयार है। उक्त बातें नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य कुमार ने बुधवार को डुमरा रोड स्थित परिसदन में आयोजित बैठक में कही। सीतामढ़ी नगर परिषद, डुमरा नगर पंचायत, जनकपुर रोड नगर पंचायत, बैरगनिया नगर पंचायत, बेलसंड व सुरसंड नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वार्ड पार्षद, कार्यपालक पदाधिकारी व सिटी मैनेजर के साथ आयोजित बैठक में प्रधान सचिव ने नगर विकास की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। अब तक हुए विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सीतामढ़ी शहर में मोक्ष धाम के निर्माण व तीन बड़े नालों व ड्रेनेज निर्माण को स्वीकृति प्रदान की। साथ ही शहरी क्षेत्र की हर गली में पक्की सड़क, नाला, रोशनी आदि की व्यवस्था का निर्देश दिया। पेयजल के अलावा शौचालय निर्माण पर भी चर्चा की। स्वच्छ भारत अभियान को शहरी क्षेत्र में शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने का निर्देश दिया। इस दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी, सिटी मैनेजर व पार्षदों से भी प्रस्ताव मांगे गए। उन्हें कहा कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए विभाग तैयार है। फंड की कमी नहीं होगी। प्रस्ताव भेजें। उन्होंने बिहार राज्य जल परिषद व आवास योजना को गति प्रदान करने की अपील की। मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार उपाध्याय, सिटी मैनेजर अल्पना कुमारी, अध्यक्ष प्रतिनिधि सुवंश राय, उपाध्यक्ष दीपक मस्करा, डुमरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामहृदय उर्फ मोहन, उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव के अलावा सभी नगर पंचायत के अधिकारी, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष व पार्षद मौजूद थे।

------------

इनबॉक्स

सीतामढ़ी के आश्रय गृह को बताया बिहार का नंबर वन

सीतामढ़ी : प्रधान सचिव चैतन्य कुमार ने शहर के अस्पताल रोड स्थित सुहानी नगर महिला संघ द्वारा संचालित आश्रय गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान इसे बिहार का नंबर वन आश्रय गृह बताया। यहां मौजूद महिलाओं से बात की। व्यवस्था का जायजा लिया। यहां की व्यवस्था देख काफी प्रभावित हुए। उन्होंने महिलाओं को मेहनती बताया। इसके अलावा उन्होंने स्कील डेवलपमेंट के तहत जारी प्रशिक्षण का भी जायजा लिया। साथ ही प्रशिक्षुओं से पूछताछ की। आश्रय गृह से एएनएम स्कूल के एक माह बाद भी अन्यत्र स्थानांतरित नहीं होने की बाबत कहा कि वे डीएम से बात करेंगे।

chat bot
आपका साथी