नानपुर और चोरौत ब्लॉक के लिए थमा प्रचार का शोर, चुनाव को 1400 कांस्टेबल और 300 पदाधिकारी

सीतामढ़ी। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 29 सितंबर को जिले के दो प्रखंडों नानपुर व चोरौत में मतदान होना है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 12:13 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 12:13 AM (IST)
नानपुर और चोरौत ब्लॉक के लिए थमा प्रचार का शोर, चुनाव को 1400 कांस्टेबल और 300 पदाधिकारी
नानपुर और चोरौत ब्लॉक के लिए थमा प्रचार का शोर, चुनाव को 1400 कांस्टेबल और 300 पदाधिकारी

सीतामढ़ी। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 29 सितंबर को जिले के दो प्रखंडों नानपुर व चोरौत में मतदान होना है। इसको लेकर सोमवार की शाम पांच बजे के बाद चुनाव प्रचार का शोर थम गया। नानपुर की 17 व चोरौत की सात पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए चुनाव होना है। इस बीच पुलिस लाइन में एसपी हर किशोर राय ने सोमवार को पुलिस बल को संबोधित कर उनके दायित्वों व कर्तव्यों से अवगत कराया। नानपुर और चोरौत ब्लॉक के लिए कुल 1400 कांस्टेबल और 300 पदाधिकारी तैनात करने की उन्होंने बात कही है। चोरौत में कुल 177 सीट के लिए 636 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कुल 57 हजार 998 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सौ मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नानपुर प्रखंड की 17 पंचायतों में चुनाव के लिए मैदान में कुल 1875 प्रत्याशी डटे हैं। निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ चंद्र मोहन पासवान ने बताया कि दूसरे चरण के लिए सोमवार शाम पांच बजे के बाद प्रचार-प्रसार नहीं होगा। 72 हजार 724 पुरुष तथा 56 हजार 595 महिला मतदाता 1875 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगें। शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए 17 पंचायतों के 219 वार्डों के लिए 237 बूथ बनाए गए हैं। वोटरों की संख्या अधिक होने के कारण 18 वार्डों में अलग से एक अतिरिक्त बूथ बनाया गया है। यहां मुखिया, सरपंच, पंसस, वार्ड सदस्य पंच व जिला पार्षद के कुल 496 पद हैं। बोखड़ा में विभिन्न पदों के 25 प्रत्याशी मैदान से हटे, 356 पदों के लिए 1414 का मुकाबला बोखड़ा। तीसरे चरण में आठ अक्टूबर को प्रखंड की ग्यारह पंचायतों में होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन वापसी के अंतिम दिन सोमवार को विभिन्न पदों के कुल 25 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब कुल 356 पदों के लिए 1414 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रत्याशियों का चुनाव चिह्न मंगलवार को आवंटित किया जाएगा। प्रखंड की ग्यारह पंचायतों में मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य एवं ग्राम कचहरी पंच के 356 पदों के लिए कुल 1440 लोगों ने नामांकन किया था। जिसमें एक का नामांकन अस्वीकृत हो गया था। कुल 1439 प्रत्याशी थे। इनमें से विभिन्न पदों के 25 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब 1414 प्रत्याशी इस चुनावी समर में अपनी किस्मत आजमाएंगे। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रीता कुमारी के हवाले से निर्वाचन कार्य में लगे प्रतिनियुक्त कर्मी पंकज किशोर पवन एवं शिव मंगल कुमार ने बताया कि विभिन्न पदों के कुल 25 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। जिसमें मुखिया पद के 6, सरपंच पद के 1, पंचायत समिति सदस्य पद के 4, ग्राम कचहरी पंच पद के 2 एवं वार्ड सदस्य पद के 12 प्रत्याशी शामिल हैं। जिन पंचायतों से नामांकन वापस लिए गए हैं उनमें कुरहर से मुखिया पद के लिए 2, खड़का दक्षिणी से 1, बाजितपुर भाउर से 1 एवं पोखरैरा से 2 प्रत्याशी शामिल हैं। जबकि, पंचायत समिति सदस्य पद के कुरहर से 2 एवं पोखरैरा से 2 शामिल हैं। इसी तरह से सरपंच में पोखरैरा से एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।

chat bot
आपका साथी