जाम में उलझा रहा शहर, हलकान रहे लोग

सीतामढ़ी। एक तरफ अनुमंडल मुख्यालय तो दूसरी तरफ बाबा नागेश्वर नाथ की नगरी जनकपुर रोड नगर पंचायत जाम की नगरी बनती जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 01:23 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:14 AM (IST)
जाम में उलझा रहा शहर, हलकान रहे लोग
जाम में उलझा रहा शहर, हलकान रहे लोग

सीतामढ़ी। एक तरफ अनुमंडल मुख्यालय तो दूसरी तरफ बाबा नागेश्वर नाथ की नगरी जनकपुर रोड नगर पंचायत जाम की नगरी बनती जा रही है। मंगलवार को भी लगातार कई घंटों तक मुख्य सड़क जाम रहा। जाम में फंसे वाहन को बाजार क्षेत्र से निकलने के लिए आधा घंटे तक का समय लगा। पूरा शहर दिन भर जाम की समस्या में उलझा रहा। कम भीड़-भाड़ वाले दिनों में भी मुख्य सड़क पर भीषण जाम लगना आम बात है। स्थानीय लोग इस जाम से हलकान है। जाम की वजह से स्कूली बच्चों को सर्वाधिक परेशानी होती है। यह कोई नई बात नही है। यह समस्या वर्षो से नासूर बना हुआ है, लेकिन जाम से निजात दिलाने की कोई व्यवस्था नहीं है। शहर में कोई निर्धारित दिन हीं जाम नहीं लगता है। यहां के लोगो को रोजमर्रा की जिदगी में यह समस्या शुमार हो गया है। मधुबनी बस स्टैंड से लेकर कर्पूरी चौक-टावर क्षेत्र में भीषण जाम लगना तय रहता है। वहीं बुधवार व शनिवार को रजिस्ट्री कार्यालय के समीप सड़क पर ही बकरे व मवेशी हाट के कारण जाम लगा रहता है।

एम्बुलेंस भी फंस जाते हैं जाम : बाजार के महाजाम में कई बार प्रशासनिक पदाधिकारी भी फंस चुके हैं। वहीं रोगी को लेकर अस्पताल जा रही एम्बुलेंस भी कई बार इस जाम की चपेट में आधे घंटे से एक घंटे तक फंसी रहती है और उसमें मरीज की जान पर बन आती है। जाम की एक और मुख्य वजह रैक प्वाइंट से गिट्टी लेकर निकलने वाली ट्रैक्टर की कतारें भी है। बावजूद प्रशासनिक पदाधिकारी या राजनेता के जाम में फंसने की स्थिति में पुलिसकर्मी डंडा भांजकर उनकी गाड़ी को निकाल देते हैं। लेकिन अब तक किसी भी प्रशासनिक पदाधिकारी ने इस समस्या के निदान का प्रयास नहीं किया।

chat bot
आपका साथी