दीपावली-छठ पर साफ-सफाई का प्रशासन ने दिया आश्वासन, घाटों पर भी ध्यान

सीतामढ़ी। दीपावली व छठ पूजा को लेकर शहर के साथ-साथ पूजा घाटों की साफ-सफाई एवं आने जाने वाले रास्तों की सुगम व्यवस्था के लिए सोमवार को पदाधिकारियों ने बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:27 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:27 PM (IST)
दीपावली-छठ पर साफ-सफाई का प्रशासन ने दिया आश्वासन, घाटों पर भी ध्यान
दीपावली-छठ पर साफ-सफाई का प्रशासन ने दिया आश्वासन, घाटों पर भी ध्यान

सीतामढ़ी। दीपावली व छठ पूजा को लेकर शहर के साथ-साथ पूजा घाटों की साफ-सफाई एवं आने जाने वाले रास्तों की सुगम व्यवस्था के लिए सोमवार को पदाधिकारियों ने बैठक की। डीएम सुनील कुमार यादव व एसपी हर किशोर राय ने यह बैठक ली। डीएम ने कहा कि खतरनाक घाटों को चिह्नित कर उसके लिए एहतियातन व्यवस्था करें। किसी भी स्थिति में डूबने से किसी की मृत्यु नहीं होनी चाहिए। भीड़-भाड़ वाले घाटों पर वाच टावर लगाने का निर्देश दिया गया। प्रशासन व पुलिस के तमाम पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पर्व-त्योहार के दौरान लगातार भ्रमणशील रहकर कड़ी नजर रखें। सूचना तंत्र को अधिक से अधिक मजबूत बनाएं। शराब की बिक्री व सेवन आदि को लेकर सघन छापेमारी के साथ-साथ लगातार वाहन जांच अभियान चलाएं। सिविल सर्जन एवं अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में मिलावटी एवं नकली मिठाईयों की चेकिग के लिए अभियान चलाया जाए। छठ के दिन नाव के परिचालन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। पटाखा बनाने वाले को लाइसेंस निर्गत नहीं किया जाएगा। पटाखों के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का पूरी सख्ती से अनुपालन करवाया जाए। दीपावली-छठ पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। एसपी ने कहा कि त्योहार के दौरान पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त की बात कही। असामाजिक एवं उवद्रवी तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा। होटलों, ढाबों एवं लॉज पर भी नजर रखने की बात कही। उन्होंने निर्देश दिया कि अभी से ही छठ पूजा समितियों के साथ बैठक कर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर लें। बैठक में सभी वरीय पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी