सरदार पटेल की जयंती को 14 नवंबर तक राष्ट्रीय एकता मिशन के रूप में मनाएगा एसएसबी

सीतामढ़ी। 20वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने राष्ट्रीय एकता मिशन के मौके पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित करके इस दिन को यादगार बनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Oct 2021 11:34 PM (IST) Updated:Sun, 31 Oct 2021 11:34 PM (IST)
सरदार पटेल की जयंती को 14 नवंबर तक राष्ट्रीय एकता मिशन के रूप में मनाएगा एसएसबी
सरदार पटेल की जयंती को 14 नवंबर तक राष्ट्रीय एकता मिशन के रूप में मनाएगा एसएसबी

सीतामढ़ी। 20वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने राष्ट्रीय एकता मिशन के मौके पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित करके इस दिन को यादगार बनाया। रन फॉर यूनिटी, शपथ समारोह, स्वच्छता अभियान एवं मार्च पास्ट आदि कार्यक्रमों की बदौलत वाहिनी मुख्यालय एवं अपने कार्यक्षेत्र में सीमावर्ती युवाओं व ग्रामीण जनता को राष्ट्रीय एकता मिशन के महत्व को बता रही है। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता मिशन के मूल उद्देश्य को आम लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही है। राष्ट्रीय एकता मिशन के प्रथम दिन वाहिनी मुख्यालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह, रन फॉर यूनिटी व सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें कमांडेंट प्रवीण कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी राजेंद्र कुमार, उप कमांडेंट अमित कुमार, दयानंद झा समेत अन्य लोग उपस्थित थे। अधिकारियों ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर से 14 नवंबर 2021 तक राष्ट्रीय एकता मिशन का आयोजन किया जा रहा है। इतिहास साक्षी है कि किसी राष्ट्र का गौरव तभी जागृत रहता है जब वो अपने स्वाभिमान और बलिदान की परंराओं को अगली पीढ़ी को भी सिखाता और संस्कारित करता है। किसी राष्ट्र का भविष्य तभी उज्जवल होता है जब वह अपने अतीत के अनुभवों और विरासत के गर्व से पल-पल जुड़ा रहता है। अत: एसएसबी 20वीं वाहिनी इस खास मौके पर अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जन सामान्य को एकता के महत्व के साथ-साथ भारत के गौरवपूर्ण इतिहास के बारे में बता रही साथ ही देश भक्ति की भावना को जागृत कर रही है। ताकि देश के सभी नागरिक इस राष्ट्रीय एकता मिशन के सपना को सफल बना सके।

chat bot
आपका साथी