कांग्रेस को सशक्त बनाने में सोनिया गांधी का अहम योगदान : शुक्ला

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिवस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को धूमधाम से मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 12:43 AM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 12:43 AM (IST)
कांग्रेस को सशक्त बनाने में सोनिया गांधी का अहम योगदान : शुक्ला
कांग्रेस को सशक्त बनाने में सोनिया गांधी का अहम योगदान : शुक्ला

सीतामढ़ी। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिवस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को धूमधाम से मनाया। उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी और लंबी उम्र की दुआ मांगी। पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों की ओर से ये कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विमल शुक्ला ने सोनिया गांधी को उनके मोबाइल पर जन्मदिन की बधाई का संदेश भेजा। उनके दीर्घायु होने की कामना की। शुक्ला ने कहा कि सोनिया गांधी का देश में कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने व एकजुटता कायम करने में अहम योगदान है। वे भारत की ऐसी नेता हैं, जिन्हें पद का कोई लोभ नहीं रहा। देश व पार्टी हित में उन्होंने प्रधानमंत्री के पद तक को ठुकरा दिया। राष्ट्रपति के पद पर प्रतिभा पाटिल को बिठाया। आज विपक्ष के लिए सत्ता का सुख ही सर्वोपरि है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी, परवेज आलम, जिला प्रवक्ता शिवशंकर शर्मा, डॉ.भुवनेश्वरी मिश्र, सीताराम झा, पंचायती राज जिलाध्यक्ष संजय कुमार, आईटी अध्यक्ष नीतेश मिश्रा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अंजारूल हक तौहीद, नन्हें अंसारी, महेंद्र पासवान, मनीष शुक्ला, विरेंद्र राम, महेश मांझी, उषा शर्मा, मणिभूषण कुमार व अधिवक्ता मनीष तिवारी भी मौजूद थे। सबने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। रून्नीसैदपुर में बंटी मिठाइयां

रुन्नीसैदपुर : कांग्रेस आश्रम परिसर में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी को उनके 74 वें जन्मदिन की शुभकामनाएं व मुबारकवाद दी। उनके बेहतर स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की। प्रखंड अध्यक्ष मणिभूषण कुमार की अध्यक्षता में जन्मदिन मना। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। 14 दिसंबर को प्रस्तावित भारत बचाओ रैली में भागीदारी की अपील की गई। मौके पर डॉ.अब्दुल मतीन, अरुण कुमार सिंह, हिफजु्र रहमान, रंजीत साह, सुनील पासवान, लालबाबू सिंह व लक्ष्मण पासवान आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी