स्वदेशी सामान के उपयोग व उत्पादन से देश होगा आत्मनिर्भर

भाजयुमो के वर्चुअल युवा जनसंवाद कार्यक्रम के तहत सीतामढ़ी विधानसभा में वर्चुअल युवा जनसंवाद का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 12:56 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 12:56 AM (IST)
स्वदेशी सामान के उपयोग व उत्पादन से देश होगा आत्मनिर्भर
स्वदेशी सामान के उपयोग व उत्पादन से देश होगा आत्मनिर्भर

सीतामढ़ी। भाजयुमो के वर्चुअल युवा जनसंवाद कार्यक्रम के तहत सीतामढ़ी विधानसभा में वर्चुअल युवा जनसंवाद का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता व संचालन मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणवीर आनन्द उर्फ और राहुल ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने आपको स्वावलंबी बनाने से ही भारत आत्मनिर्भर होगा। हम अपने जीवन में स्वदेशी सामान का ही उत्पादन एवं उपयोग करें इससे हमारा राज्य और देश आत्मनिर्भर होगा। कहा कि पार्टी की रीढ़ युवा कार्यकर्ता ही होते हैं। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत तभी बन सकता है जब हम एकजुट होकर राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से एक दूसरे को सहयोग करें। भाजपा जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने भारत आत्मनिर्भर बिहार कैसे बने इस इस पर विस्तृत प्रकाश डाला। जनसंवाद में जिला मीडिया प्रभारी नीरज शास्त्री, राजन चौधरी, आशीष कुमार, वीरू कुमार, रणधीर चौधरी, नवीन कुमार के अलावा अन्य कार्यकर्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से जुड़े थे।

chat bot
आपका साथी