अजीबोगरीब तरीके से डकैती, पहले पी शराब फिर मचाई लूटपाट

सीतामढ़ी । इन दिनों ताबड़तोड़ डकैती के बीच डुमरा थाना क्षेत्र के पकटोला गांव में फिल्मी अंदाज में डकैतों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 11:37 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 11:37 PM (IST)
अजीबोगरीब तरीके से डकैती, पहले पी शराब फिर मचाई लूटपाट
अजीबोगरीब तरीके से डकैती, पहले पी शराब फिर मचाई लूटपाट

फ्लैग : डुमरा के पकटोला में शादी वाले घर से कैश व पुत्रवधु के मिले गहने लूटे

सीतामढ़ी । इन दिनों ताबड़तोड़ डकैती के बीच डुमरा थाना क्षेत्र के पकटोला गांव में फिल्मी अंदाज में डकैतों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। अजीबोगरीब तरीके से लूटपाट की इस वारदात ने सनसनी मचाकर रख दी है। दिपेश मुखिया के घर सोमवार रात आधा दर्जन की संख्या में डकैतों ने आभूषण सहित तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लूट ली। घर में घुस आए परिवारिक सदस्यों को बंधक बनाया। ग्लास व शराब की बोतल लेकर बैठे। पैग बनाया, दारु पी और उसके बाद लूटपाट मचाई। गृहस्वामी के मुताबिक, खिड़की से फायरिग की और दरवाजा खोलने को कहा। दरवाजा नहीं खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। दहशत से दरवाजा खोला तो सभी को एक कमरे में बंधक बना लिया। लूट के बाद हाय-तौबा, कलेजा पीट रहे घर के सदस्य

दिपेश मुखिया के पुत्र की 10 दिन पहले ही शादी हुई थी। पुत्रवधू को उपहार में जेवर मिला था। सब लूट लिया। घटना की जानकारी मिलने पर डुमरा थानाध्यक्ष जन्मेजय राय दलबल के साथ पहुंचे। पीड़ितों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने एसएसबी के सहयोग से खोजी कुत्ते की मदद ली। मगर, कोई सुराग नहीं मिल पाया। गृह स्वामी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जिले में इन दिनों एक के बाद एक डकैती की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस एक वारदात का उदभेदन अभी शुरू भी नहीं कर पाती तब तक दूसरी सामने आ जाती है। इसी हफ्ते परिहार, सोनबरसा, बाजपट्टी के बाद डुमरा में डकैती की यह चौथी वारदात है। पुलिस कप्तान जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर कर रहे हैं। ताकि, घटना पर लगाम लगाया जा सके। इन सबके बावजूद डकैतों का हौसला बुलंद है। पुलिस की चुस्ती भी वारदता को रोकने में श्रेयस्कर साबित नहीं हो पा रही है। आम लोग भय एवं दहशत के माहौल में जी रहे हैं।

chat bot
आपका साथी