एक पौधा रोजाना लगातीं केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका रिजवाना

पर्यावरण को संतुलित करने के लिए जन जागरूकता आवश्यक है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 12:44 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 12:44 AM (IST)
एक पौधा रोजाना लगातीं केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका रिजवाना
एक पौधा रोजाना लगातीं केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका रिजवाना

सीतामढ़ी। पर्यावरण को संतुलित करने के लिए जन जागरूकता आवश्यक है। हमें सामूहिक प्रयास से पर्यावरण को बचाना है। केंद्रीय विद्यालय, जवाहरनगर, सूतिहारा की शिक्षिका रिजवाना स्कूल के साथ घर पर भी पौधारोपण के लिए सदैव आगे रहती हैं। शिक्षिका का कहना है कि जंगलों का अस्तित्व समाप्त हो रहा है। पेड़ों की कटाई से हरियाली खत्म होती जा रही है। अब समय आ गया है कि हम सबको मिलजुलकर पहल करनी होगी। अच्छी बात है कि सरकार भी पर्यावरण को बचाने के लिए गंभीर है। कई योजनाएं चला रही है। जल जीवन हरियाली योजना के तहत पौधारोपण किया जा रहा है। हमें भी अपने स्तर से प्रयास करते रहना चाहिए। संकल्प लें कि परिवार के प्रत्येक सदस्य हर वर्ष एक पौधा जरूर लगाएंगे। रिजवाना अपने स्कूल की वर्ग कक्षा में छात्रों को पौधारोपण के लिए लगातार प्रेरित करती हैं।

chat bot
आपका साथी