बेहतर काम के लिए परिवहन कर्मी को मिला इनाम

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चलाए गए अभियान में सीतामढ़ी जिले को सूबे में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 01:18 AM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 01:18 AM (IST)
बेहतर काम के लिए परिवहन कर्मी को मिला इनाम
बेहतर काम के लिए परिवहन कर्मी को मिला इनाम

सीतामढ़ी । सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चलाए गए अभियान में सीतामढ़ी जिले को सूबे में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि में परिवहन विभाग के कर्मी विवेक कुमार का अहम योगदान रहा है। लिहाजा परिवहन विभाग ने विवेक को बेहतर काम का इनाम प्रदान किया। सोमवार को मुख्यालय डुमरा के नेहरू भवन में आयोजित मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क अभियान के लिए आयोजित कार्यशाला के दौरान डीटीओ चितरंजन प्रसाद, एमवीआई अरुण कुमार, प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता,और जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक कुमार ने मोमेंटो और प्रशस्ती पत्र प्रदान कर विवेक को सम्मानित किया। इस अवसर पर डीटीओ ने विवेक कुमार के कार्यों की सराहना की। बताया कि अभियान के दौरान विवेक ने लोगों में जागरूकता लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। यहीं वजह है कि सूबे में सीतामढ़ी को तीसरा स्थान मिला। इसके आलोक में जिलास्तर पर विवेक को पुरस्कृत किया गया है।

chat bot
आपका साथी