वेटरेंस इंडिया का पुनर्गठन, अखिलेश बने सचिव

शहर के गोशाला स्थित पार्टी जोन में रविवार को वेटरन्स इंडिया के सदस्यों की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष सुनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 12:21 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 12:21 AM (IST)
वेटरेंस इंडिया का पुनर्गठन, अखिलेश बने सचिव
वेटरेंस इंडिया का पुनर्गठन, अखिलेश बने सचिव

सीतामढ़ी। शहर के गोशाला स्थित पार्टी जोन में रविवार को वेटरन्स इंडिया के सदस्यों की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष सुनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन के कार्य व आयोजनों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला संरक्षक आशुतोष कुमार शाही ने कहा कि यह संगठन भूतपूर्व सैनिकों का संगठन है। जिसके द्वारा भूतपूर्व सैनिक तथा उनके परिवार की समस्याओं के समाधान तथा सैनिक के सम्मान से जुड़े कार्यक्रम एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। उन्होंने संगठन की पकड़ गांव गवई के भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिजनों तक बनाने पर बल दिया। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 15 एवं 16 दिसंबर को स्थापना दिवस मनाने के निर्णय लेते हुए सभी सदस्यों को सर्वाधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। इसके बाद प्रदेश के उपाध्यक्षों की उपस्थिति में स्थानीय सदस्यों ने विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से संगठन का पुनर्गठन किया। जिसमें गोपाल यादव को अध्यक्ष, अखिलेश कुमार को सचिव, नरेंद्र ¨सह को उपसचिव, अनिल कुमार को संयोजक, अनिल कुमार झा को कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार को मिडिया प्रभारी के अलावा पंद्रह सदस्यीय कोर कमेटी का नाम शामिल है। मौके पर अनिल कुमार मिश्र, अवनिश कुमार ¨सह, मुकेश कुमार ¨सह, शंभू पांडेय, रंजन कुमार मिश्र, अर¨वद कुमार ठाकुर, शोभा प्रसाद, विजय कुमार चौधरी, राघवेंद्र कुमार ¨सह, प्रकाश कुमार मिश्र, विनोद कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी