इस बार सूबे की जनता चाह रही बदलाव

रालोसपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह विधानसभा पूर्व प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने बाजपट्टी प्रखंड के विभिन्न गांव में जाकर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से उनकी समस्या के संबंध में बातचीत की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 01:06 AM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 01:06 AM (IST)
इस बार सूबे की जनता चाह रही बदलाव
इस बार सूबे की जनता चाह रही बदलाव

सीतामढ़ी। रालोसपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह विधानसभा पूर्व प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने बाजपट्टी प्रखंड के विभिन्न गांव में जाकर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से उनकी समस्या के संबंध में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने प्रखंड के गेनपुर, हरपुरवा मुरौल, रतवारा, माधोपुर चतुरी, हुमायूंपुर, बरहरवा सहित कई गांव में जाकर आम लोगों से भी मुलाकात की और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के संदेश को लोगों तक पहुंचाया। रेखा गुप्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश में बेरोजगारी, अपराध व भ्रष्टाचार चरम पर है। लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। करोना काल में लोगों का व्यापार ठप हो गया है। शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। अब बिहार के लोग परिवर्तन चाह रहे हैं ताकि उनके और उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके। मौके प्रखंड अध्यक्ष पशुपति सिंह कुशवाहा,भाग्यनारायन यादव,राम बल्लभ सहनी, भोला दास,श्यामबिहारी यादव,धीरज कुमार गुप्ता, राहुल पटेल, तम्मने, शमीम, सत्यनारायण सिंह,वंशलाल भगत,शिवधारी भगत,टिकू ठाकुर,दुर्गा साह,प्रिस कुमार सिंह, छोटे,धर्मेंद्र पासवान, कुंजी मुखिया,किशुन चंद्रवंशी, मंगल दास, आदित्य कुशवाहा, विशाल कुमार, सुजय पासवान, फूलबाबू यादव, भोला महतो,प्रभाकर साह, अजय राम, कन्हैया सिंह, कन्हैया पासवान,रामचरण भगत, सज्जाद, गुड्डू, शिवकुमार पासवान सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी