उपद्रवी तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

बेलसंड में होली पर्व को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक रविवार को एसडीपीओ श्रीप्रकाश सिंह कि अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 12:21 AM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 12:21 AM (IST)
उपद्रवी तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर
उपद्रवी तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

सीतामढ़ी। बेलसंड में होली पर्व को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक रविवार को एसडीपीओ श्रीप्रकाश सिंह कि अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि होली खुशियों का त्योहार है, इसे जोश व उत्साह से मनाने की परंपरा रही है। लेकिन जोश में होश नहीं खोना है। समाज में अच्छे लोगों की संख्या अधिक होती है। कुछ गिने चुने लोग ही उपद्रव करते हैं, जिनपर निगरानी रखने की जरूरत है। कानून को हाथ में न लें। आपके सहयोग के लिए हम सभी तत्पर हैं। कानून के उल्लंघन करने पर प्रशासन पूरी तत्परता से करवाई करेगा। बीडीओ कुणाल कुमार ने भी अचार संहिता का पाठ पढ़ाते हुए डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध सहित रात दस बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगाने की बात कही। सीओ अरविद प्रताप शाही ने बताया होली के साथ साथ लोक तंत्र के महान पर्व को भी मनाना है। इस वजह से धारा 144 के साथ साथ आदर्श आचार संहिता लागू है। उन्होंने उपस्थित लोगों से भी इस संबंध में विचार आमंत्रित किया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने शांति व सहिष्णुता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई होगी। मौके पर पुअनि एजाज कैशर, के अलावे मुख्य पार्षद रंधीर कुमार, रामप्रवेश भगत,परमानंद सिंह कुशवाहा, नागेंद्र झा, रामचंद्र जालान, मनीष कुमार, शंभु साह, महेश मांझी,शौकत अली, मो मेराज मो मुमताज, अलकमा सिद्दिकी,मो कयूम, मो नेहाल मो सालिम, अजय मिश्रा, जगरनाथ राय, रंजीत राय, जामुन राय सहित अन्य मौजूद थे।

सुरसंड : होली के मद्देनजर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई । इसकी अध्यक्षता लाल बिहारी राय ने की। बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें सभी ने एक-दूसरे के त्योहार आपसी भाईचारा के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का संकल्प दुहराया। बैठक में नसीबुल हक ने कहा कि हमारी तहजीब गंगा जमुनी तहजीब है। एक दूसरे के त्योहारों में कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। सरपंच शाहिद सिद्दकी ने एक दूसरे का सहयोग करके भाईचारे के बीच पर्व मनाने की बात कही। शिव कुमार लाट सुरसंड बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने का अग्रह किया। सीओ संजय कुमार ने कार्रवाई की बात कही। बैठक में इंस्पेक्टर फारूक हुसैन, थानाध्यक्ष मुरारी प्रसाद भिठ्ठा ओपी प्रभारी राम विनय पासवान, अवर निरीक्षक दयाशंकर साह, समाजसेवी सुरेन्द्र साह, शीलाकांत झा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष कुंदन, पूर्व चेयरमैन पंकज ठाकुर, विश्वनाथ प्रसाद, मुखिया पप्पू चौधरी, मुखिया पदम राज भारद्वाज उर्फ पिटू, पूर्व पार्षद जब्बार अंसारी, आसिक हुसैन, शाहिद सिद्दीकी, वार्ड पार्षद बबलू कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी