दो टूटे और हारे दिलों को पुलिस ने जोड़ा

.. और महिला थानाध्यक्ष कुमारी विभा रानी ने पहल करते हुए न केवल पति-पत्नी के बीच के दरार को समाप्त किया, बल्कि दो टूटे और हारे दिलों को जोड़ते हुए शुक्रवार को महिला को उसके पति के साथ ससुराल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 12:23 AM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 12:23 AM (IST)
दो टूटे और हारे दिलों को पुलिस ने जोड़ा
दो टूटे और हारे दिलों को पुलिस ने जोड़ा

सीतामढ़ी। .. और महिला थानाध्यक्ष कुमारी विभा रानी ने पहल करते हुए न केवल पति-पत्नी के बीच के दरार को समाप्त किया, बल्कि दो टूटे और हारे दिलों को जोड़ते हुए शुक्रवार को महिला को उसके पति के साथ ससुराल भेज दिया। हालांकि, इस दौरान थानाध्यक्ष ने बांड बनवाते हुए एक सप्ताह के भीतर दंपती को थाने पर आने का हुक्म दिया। बताते चलें कि सहियारा थाने के ओरलहिया गांव निवासी कंचन देवी की शादी 24 अप्रैल 2013 को बैरगनिया थाने के परसौनी निवासी वकील महतो के साथ हुई थी। महिला अब तक मां नहीं बनी है। हाल के दिनों में पति समेत ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। पति की पिटाई से त्रस्त पत्नी ने महिला थाने में गुरुवार को आवेदन दिया था। इसमें पति समेत ससुराल वालों को आरोपित किया था। महिला थानाध्यक्ष ने उसकी परेशानी सुनी और कॉल कर पति समेत ससुराल वालों को थाने पर बुलाया। इस दौरान सुबह से लेकर देर शाम तक महिला थानाध्यक्ष ने काउंस¨लग की। दोनों को दुनिया का हिसाब किताब बताया। केस दर्ज होने की स्थिति में पति के जेल जाने और पत्नी पर सवाल उठने का उदाहरण दिया। काफी समझाने के बाद पति-पत्नी राजी हो गए।

chat bot
आपका साथी