होली के दौरान वर्दी में ड्यूटी पर नजर आएंगे पुलिस अधिकारी

होली के दौरान पुलिस कर्मी और अधिकारी न केवल वर्दी में बल्कि सड़क पर ड्यूटी करते नजर आएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Mar 2019 12:08 AM (IST) Updated:Wed, 20 Mar 2019 12:08 AM (IST)
होली के दौरान वर्दी में ड्यूटी पर नजर आएंगे पुलिस अधिकारी
होली के दौरान वर्दी में ड्यूटी पर नजर आएंगे पुलिस अधिकारी

सीतामढ़ी। होली के दौरान पुलिस कर्मी और अधिकारी न केवल वर्दी में बल्कि, सड़क पर ड्यूटी करते नजर आएंगे। यही हाल विभिन्न सरकारी कार्यालयों में तैनात अधिकारी और कर्मचारियों का होगा। होली से लेकर लोकसभा चुनाव तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी पर्व त्योहारों की खुशियां बांटने के बजाए कर्तव्यपालन करते नजर आएंगे। राज्य मुख्यालय ने होली से लेकर चुनाव तक जिले के सभी अधिकारी, कर्मचारी और पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। इसकी जानकारी डीएम डॉ. रणजीत कुमार सिंह और एसपी अनिल कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। बताया कि जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। होली के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण और शांतिपूर्ण वातावरण में होली मनाने को लेकर डीएम-एसपी द्वारा संयुक्त रूप से जिले 298 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिले को तीन भागों में बांटकर अपर समाहर्ता स्तर के पदाधिकारी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर गश्ती दल की प्रतिनियुक्ति की गई है। समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। बुधवार से यह कक्ष काम करने लगेगा। जबकि तीन पालियों में 24 घंटे जिला नियंत्रण कक्ष काम करेगा। जिला नियंत्रण कक्ष में अग्निशमन, एम्बुलेंस, ब्रज वाहन व अश्रु गैस दस्ता सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी परस्थिति से निपटने को लेकर 50 सुरक्षित दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

-----------------------

बोले डीएम :::

Xह्नह्वश्रह्ल;होली किसी धर्म विशेष का पर्व नही बल्कि मानव समुदाय का पर्व है। सीतामढ़ी के लोग आपसी मिल्लत और सदभाव के साथ पर्व मनाए। गंगा-जमुनी तहजीब को जीवंत करते हुए सदभाव की मिसाल पेश करे। असमाजिक तत्वों की सूचना दें। इसके लिए जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। अगर किसी को शराब के निर्माण और भंडारण के अलावा खरीद-बिक्री की सूचना मिलती है तो वे इसकी जानकारी दें। हम कार्रवाई करेंगे। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा':- डॉ. रणजीत कुमार सिंह, डीएम।

---------------------

बोले एसपी :-

Xह्नह्वश्रह्ल;होली को लेकर जगह-जगह दंडाधिकारी की तैनाती की गई है। थाना पुलिस को नियमित रूप से गश्ती का आदेश दिया गया है। डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। शराब, शराब के धंधेबाज और पियक्कड़ों पर पुलिस की नजर रहेगी। हुड़दंगी और लहेरिकट बाइकर्स को देखते ही गिरफ्तार किया जाएगा। संवेदनशील इलाकों में सादे लिवास में पुलिस की नजर रहेगी। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। होली बुराई पर अच्छाई के विजय का प्रतीक है। लोग सामाजिक कुरीतियों की होलिका जलाए और सदभाव के साथ रंगों का उत्सव मनाए':- अनिल कुमार, एसपी।

chat bot
आपका साथी