जल जीवन हरियाली को ले किया गया पौधारोपण

सीतामढ़ी। जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा थाने में पौधारोपण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Feb 2020 12:14 AM (IST) Updated:Thu, 27 Feb 2020 12:14 AM (IST)
जल जीवन हरियाली को ले किया गया पौधारोपण
जल जीवन हरियाली को ले किया गया पौधारोपण

सीतामढ़ी। जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा थाने में पौधारोपण किया गया। डीएसपी संजय कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने उद्यान वैज्ञानिक मनोहर पंजीकार, पशु चिकित्सा वैज्ञानिक डॉ. किकर कुमार के साथ वृक्षारोपण की शुरुआत की। डीएसपी ने वृक्षारोपण से वातावरण में ऑक्सीजन एवं कार्बनडाई ऑक्साइड का अनुपात संतुलित रहता है।थानाध्यक्ष ने बताया कि पौधों की सुरक्षा से ही जन-जानवर की सुरक्षा संभव है। ऐसा तभी हो सकेगा, जब लोग पौधे लगाए। वैज्ञानिकों ने हरियाली कार्यक्रम को खेती के लिए एक महत्वपूर्ण बताया। कहा कि वृक्षारोपण से मिट्टी की अपरदन कम होगी और वायुमंडल का तापक्रम एवं ससमय वर्षा पर भी नियंत्रण हो पाएगा। इस दौरान दर्जनों फलदार व छायादार पौधे लगाए गए।

बथनाहा: पुलिस सप्ताह के तहत जल जीवन हरियाली योजना को बढ़ावा देने के लिए प्रखंड क्षेत्र के दोनों थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने अपने -अपने क्षेत्रों में बुधवार को पौधरोपण कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान बथनाहा थाना परिसर में थानाध्यक्ष पंकज कुमार एवं अवर निरीक्षक रामविनय कुमार द्वारा दर्जन भर फलदार वृक्ष लगाए गए। वहीं सहियारा थाना परिसर में थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह द्वारा आम,अमरूद,लीची, व आंवला कई फलदार एवं छायादार पोधे लगाए गए। मालूम हो कि बथनाहा एवं सहियारा पुलिस द्वारा पुलिस सप्ताह के अंतर्गत पुरे सप्ताह में पुलिस पब्लिक क्रिकेट मैच, वॉलीबॉल, कबड्डी सहित कई खेल प्रतियोगिता आयोजित कर पुलिस पब्लिक के बीच समन्वय स्थापित किए गए। इस दौरान थानाक्षेत्र के कई गांवों के खिलाड़ी शामिल हुए थे।

chat bot
आपका साथी