अधिकतर पैक्सों में पुराने चेहरे ही पैक्स अध्यक्ष के पद पर दोबारा काबिज

सीतामढ़ी। प्रखंड क्षेत्र के सभी पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारणी सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार की सुबह से शुरू हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 01:20 AM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 01:20 AM (IST)
अधिकतर पैक्सों में पुराने चेहरे ही पैक्स अध्यक्ष के पद पर दोबारा काबिज
अधिकतर पैक्सों में पुराने चेहरे ही पैक्स अध्यक्ष के पद पर दोबारा काबिज

सीतामढ़ी। प्रखंड क्षेत्र के सभी पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारणी सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार की सुबह से शुरू हुई। संध्या तक वोटो की गिनती पूरी कर विजयी प्रत्याशी के नामों की घोषणा कर दी गई। इसके साथ ही निर्वाची पदाधिकारी द्वारा जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र भी दे दिए गए। रमनगरा बभनगामा पंचायत से अध्यक्ष पद पर अवधेश कुमार सिंह 459 मत प्राप्त कर विजयी रहे वहीं प्रतिद्वंदी योगेश कुमार सिंह को 287 मत, हरपुरपीपरा पंचायत से तेजनरायन सिंह 323 मत प्राप्त कर विजयी हुए। वहीं प्रतिद्वंदी को 169 मत मिले। मोहनीमंडल पंचायत से अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार 663 प्राप्त कर विजयी हुए। वहीं प्रतिद्वांदी ललन कुमार को 245 मत प्राप्त हुए। अख्तापूर्वी पंचायत से मोहम्मद इब्राहिम 385 पाकर विजयी हुए। वहीं बुधन पासवान को 171 मत पाकर संतोष करना पड़ा। अख्ता उत्तरी पंचायत से माला देवी 320 मत प्राप्त कर विजयी हुईं। वहीं प्रतिद्वंदी रमेश कुमार सिंह को 274 मत हासिल हुए। बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र की 11 पंचायतों में से 9 में पैक्स का चुनाव कराया गया था। जिनमें से बड़हरवा पंचायत से रामईश्वर राय, मनियारी से प्रमोद प्रसाद, कोठियाराय से शंभुशंकर भोला व नरहा पंचायत से कुमार बैधनाथ सिंह निíवरोध घोषित हो चुके थे। अधिकतर पैक्सों में पुराने चेहरे ही पैक्स अध्यक्ष के पद पर दोबारा काबिज हुए हैं। इसकी जनकारी देते हुए बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि सभी पैक्स अध्यक्ष के पद पर विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित कर दिए गए। मतगणना के दौरान सुरक्षा की कमान थाना प्रभारी सबोध कुमार ने संभाल रखी थी। मेजरगंज में आठ पंचायतों में हुए पैक्स चुनाव, सभी के परिणाम घोषित

मेजरगंज : प्रखंड कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष व सदस्य के लिए मतगणना मंगलवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। सभी आठ पंचायतों के परिणाम प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अमर कुमार ने घोषित कर दिए। मुख्यालय पैक्स से मनोज चौधरी ने प्रतिद्वंदी युगेश्वर पासवान को 121 वोटों से शिकस्त दी। कुआरी मदन पैक्स से लखिन्द्र सिंह ने राम लखन चौधरी को मात्र एक वोट से हराया। बसबिट्टा से अजय सिंह ने प्रतिद्वंदी विश्वनाथ महतो को 19 वोट से, खैरवा से भगवत शरण सिंह प्रतिद्वंदी राजीव कुमार को 494 मतों के अंतर से, रतनपुर से सुरेश नंदन ठाकुर प्रतिद्वंदी संतोष सिंह को 115 वोट से, डुमरी कला के प्रेमरंजन सिंह उर्फ बिट्टू प्रतिद्वंदी अखिलेश सिंह को 262 मत से, बहेरा के भिखारी प्रसाद यादव प्रतिद्वंदी बिदेश्वर राय को 46 मत से तथा पचहरवा पैक्स से मंजय सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी देवेंद्र महतो को 398 वोट से पराजित कर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कार्य संपन्न हुआ। थानाध्यक्ष राजदेव प्रसाद के नेतृत्व में मुख्यद्वार से मतगणना कक्ष तक 10 सुरक्षा घेरा बनाया गया था। वहीं थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था को लेकर एक साथ दो पुलिस पेट्रोलिग टीम गश्त लगाती रही। मतगणना के लिए चार काउंटर खोले गए थे। जिसका नोडल पदाधिकारी निरंजन कुमार, पर्यवेक्षक शशि भूषण सहाय, बीडीओ अमर कुमार तथा सीओ चंदन कुमार लगातार मुआयना कर रहे थे।

बेलसंड के सभी परिणाम घोषित

बेलसंड : मतगणना के बाद पैक्स चुनाव 2019 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। घोषित परिणामों के अनुसार पचनौर पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए रामाशंकर राय निर्वाचित हुए हैं। रामाशंकर राय को 311 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी नरेश राय को 229 वोट मिले। सदस्य पद में अति पिछड़ा कोटि के जगदीश ठाकुर, पिछड़ा वर्ग पुरूष के कृष्णदेव राय, पिछड़ा वर्ग महिला से नगीना देवी, सामान्य महिला के पद पर ममता देवी व रंजन देवी निर्वाचित हुईं। जाफरपुर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए राजकिशोर मिश्र निर्वाचित हुए। उन्हें 260 वोट मिले। जबकि, उनके प्रतिद्वंद्वी सतीश कुमार को 143 मत प्राप्त हुए। सदस्य पद पर अनुसूचित जाति के बबलू बैठा निर्वाचित हुए। पताही पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार निर्वाचित हुए। उन्हें 538 वोट प्राप्त हुए। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी अमर कुमार चौधरी को 241 मत प्राप्त हुए। सदस्य पद के लिए अनुसूचित जाति की महिला दुलारी देवी निर्वाचित हुईं। लोहासी पैक्स से नवीन कुमार सिन्हा निर्वाचित हुए। उन्हें 510 मत प्राप्त हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी अर्जुन कुमार झा को 305 मत मिले। सदस्य पद से अति पिछड़ा वर्ग से रामजन्म साह निर्वाचित हुए।

chat bot
आपका साथी