डेढ़ दशक पहले गांव में लगा नलकूप आज तक ठप

दैनिक जागरण के गांव की पाती अभियान के तहत चौपाल आयोजित की गई। ग्रामीणों ने कहा कि डेढ़ दशक पहले गांव में लगाया गया इकलौता नलकूप आज तक चालू नहीं हो सका है। गांव में जर्जर विद्युत तार की भरमार है। इसे बदलने की आवश्यकता है। शिक्षा व्यवस्था की हालत दयनीय है। प्राथमिक विद्यालय उर्दू में जाने के लिए

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jan 2020 12:16 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jan 2020 12:16 AM (IST)
डेढ़ दशक पहले गांव में लगा नलकूप आज तक ठप
डेढ़ दशक पहले गांव में लगा नलकूप आज तक ठप

सीतामढ़ी। परिहार प्रखंड मुख्यालय से करीब 2 किलोमीटर दूर अवस्थित है नोनाही गांव। यह परिहार दक्षिणी पंचायत के अंतर्गत। आबादी करीब 55 सौ है। इनमें से करीब 80 फीसद आबादी कृषि पर निर्भर है। दैनिक जागरण के गांव की पाती अभियान के तहत चौपाल आयोजित की गई। ग्रामीणों ने कहा कि डेढ़ दशक पहले गांव में लगाया गया इकलौता नलकूप आज तक चालू नहीं हो सका है। गांव में जर्जर विद्युत तार की भरमार है। इसे बदलने की आवश्यकता है। शिक्षा व्यवस्था की हालत दयनीय है। प्राथमिक विद्यालय उर्दू में जाने के लिए रास्ता नहीं है। उत्क्रमित उच्च विद्यालय नोनाही में शिक्षा का हाल बेहाल है। भवन निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया है। पीएचईडी द्वारा गांव में पानी की टंकी लगाई गई है। जिसका पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा है। गांव में शमशान के लिए भी भूमि भी नहीं है। हालांकि गांव की गलियां चकाचक है। करीब 5000 फीट में पीसीसी कराया गया है। आवास योजना के तहत 400 लोगों को लाभ दिया गया है। कबीर अंत्येष्टि के तहत 2 साल से भुगतान नहीं होने के कारण करीब डेढ़ लाख रुपये का भुगतान मुखिया ने निजी कोष से किया है।

--------------------

अपने कार्यकाल में 4 करोड़ से अधिक का काम कराया है। गली-गली पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। आवास योजना का लाभ 400 लोगों को दिया गया है। आगे भी विकास कार्य जारी है।

सपना कुमारी, मुखिया सिचाई के लिए नलकूप नहीं होने से किसानों को सिंचाई के निजी पंपसंट पर निर्भर रहना पड़ता है। पंचायत भवन का निर्माण कार्य कराया जाना चाहिए।

दिनेश साह, वार्ड सदस्य स्कूलों की मॉनिटरिग नहीं होने के कारण शिक्षा व्यवस्था चौपट है। उत्क्रमित उच्च विद्यालय नोनाही की हालत भी खराब है।

रामस्नेही राय, ग्रामीण पूर्व से लगे नलकूप को चालू कराया जाना चाहिए। वही गांव में एक और नलकूप लगाया जाना चाहिए। ताकि किसानों की सिचाई की सुविधा होगी।

शेखर कुमार यादव, सामाजिक कार्यकर्ता शौचालय निर्माण करा चुके लोगों को उसकी राशि विमुक्त की जानी चाहिए तथा पेंशन योजना का लाभ उचित लाभुकों को मिलना चाहिए।

हीरा देवी, ग्रामीण

chat bot
आपका साथी