राहुल गांधी के जन्म दिन पर युवा कांग्रेस ने महादलित बस्ती में बांटा राशन किट

सीतामढ़ी । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शम्स शाहनवाज के नेतृत्व में सैकड़ों महादलित परिवारों के बीच राशन किट मास्क साबुन व सैनेटाइजर वितरित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:26 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:26 PM (IST)
राहुल गांधी के जन्म दिन पर युवा कांग्रेस ने महादलित बस्ती में बांटा राशन किट
राहुल गांधी के जन्म दिन पर युवा कांग्रेस ने महादलित बस्ती में बांटा राशन किट

सीतामढ़ी । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शम्स शाहनवाज के नेतृत्व में सैकड़ों महादलित परिवारों के बीच राशन किट, मास्क, साबुन व सैनेटाइजर वितरित किया गया। युवा जिलाध्यक्ष शम्स शाहनवाज ने स्वयं जिला मुख्यालय डुमरा स्थित बड़ी बाजार के महादलित बस्ती में 151 परिवार के बीच एक माह का राशन सामग्री, मास्क, साबुन, सैनेटाइजर आदि का वितरण किया। वहीं, जिला के परिहार, सुरसंड, बथनाहा, सोनबरसा, बेलसंड, पुपरी, रीगा, सुप्पी, बाजपट्टी, रून्नीसैदपुर, बोखड़ा और परसौनी प्रखंड में 51-51 जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन सामग्री बांटा गया। इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शम्स शाहनवाज ने कहा कि जननेता राहुल गांधी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए युवा कांग्रेस की ओर से सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन राहत सामग्री का वितरण किया गया है।

राशन वितरण कार्यक्रम में तुफैल अहमद, वैदेही शरण यादव, अब्दुल्लाह, नवनीत नंदन, अ़फरो•ा आलम, मो. नौशाद, सैफ रजा, पप्पू कुमार, खालिद खान, विकास कुमार, विवेकानंद राय, मकसूद, विमलेश राम, रवि शंकर कुमार, हैदर अंसारी, राजू बैठा, शाहिद, शकील, सुधीर चौधरी आदि शामिल थे। मास्क, सैनेटाइजर वितरण कर मनाया राहुल गांधी का जन्म दिन

सीतामढ़ी, संस: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी जनमदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अंजारुल हक तौहीद के नेतृत्व में नगर के मुख्य पथ के गांधी चौंक से लेकर खादी भंडार तक लोगों के बीच मास्क सैनेटाइजर का वितरण कर राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद कुमार नील ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हमेशा सकारात्मक राजनीतिक पर भरोसा करते हैं हर संकट के घड़ी मे सरकार को मदद करते हैं। अपने जनमदिन के अवसर पर केक नहीं काटने और खुशी नहीं मनाने का निर्देश देकर सादगी का परिचय दिया है। इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस के महासचिव तरननुम खातून, वसीम अहमद, ओसलैन तौसीफ रेजा, अमजद राइन, जहांगीर, सत्येंद्र ठाकुर, रोहन गुप्ता, अरमान, छोटे, सतीश पासवान, इरशाद उर्फ राजा, आमीर हसन, अरुण कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी