राष्ट्रीय खेल दिवस पर सीतामढ़ी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले 10 खिलाड़ी सम्मानित

सीतामढ़ी। आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला ओलंपिक संघ की ओर से रविवार को डुमरा स्थित जानकी इनडोर स्टेडियम में खेल सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 11:41 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 11:41 PM (IST)
राष्ट्रीय खेल दिवस पर सीतामढ़ी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले 10 खिलाड़ी सम्मानित
राष्ट्रीय खेल दिवस पर सीतामढ़ी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले 10 खिलाड़ी सम्मानित

सीतामढ़ी। आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला ओलंपिक संघ की ओर से रविवार को डुमरा स्थित जानकी इनडोर स्टेडियम में खेल सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें 2019 से 2021 के बीच राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेलों में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व कर जिले का मान बढ़ाने वाले 10 खिलाड़ियों को प्रशस्ति-पत्र, पदक व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में वुशू से आशुतोष कुमार व शाह अफजल, कबड्डी में गायत्री कुमारी, प्रियंका कुमारी, तन्नू कुमारी, शिवानी कुमारी, अनिता कुमारी, शफी रजा खान तथा भारत्तोलन के लिए विश्वजीत कुमार, मोहम्मद जुल्फिकार अली शामिल हैं। मेजर ध्यानचंद के नाम से खेल पुरस्कार शुरू करने पर सभी ने केंद्र सरकार को बधाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद के तैलीय चित्र पर पुष्पाजंलि व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। एसपी ने खिलाड़ियों का किया मार्गदर्शन, बोले जीवन के हर क्षेत्र में खेल सहायक सिद्ध

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डा. आरके यादव ने मंच संचालन श्याम कुमार ने किया। मुख्य अतिथि एसपी हरकिशोर राय ने कहा कि खेल गतिविधियों एवं उपलब्धियों से अभिभूत हैं। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में खेल सहायक सिद्ध होता है क्योंकि, खेलने से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ मन निवास करता है। खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी उतना ही ध्यान देने का उन्होंने अनुरोध किया। साथ ही खेल संघों से अपील की कि खिलाड़ियों के बेहतर प्रशिक्षण पर ध्यान दें। कई जिलों से सीतामढ़ी में बेहतर सुविधा है परंतु और भी नई तकनीक व संसाधनों की आवश्यकता है। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बोले-खिलाड़ियों ने बढ़ाया सबका मान

अध्यक्षीय संबोधन में डा. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों का मनोबल बहुत बढ़ाया है। वे हमेशा कहते हैं खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया। इसी क्रम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए उनके खेल जीवन से जुड़ी हुई घटनाओं को भी डा. यादव ने याद किया। कहा कि लॉकडाउन और कोरोना काल होने के बावजूद जिन खिलाड़ियों ने जिले का नाम रौशन किया उनका सम्मान कर हम उनके मनोबल को और बढ़ा रहे हैं ताकि, वे समाज व अपने जिले का नाम रोशन कर सकें। जिला ओलंपिक संघ के सचिव दिलीप कुमार यादव, श्याम किशोर प्रसाद, पंकज कुमार सिंह, अतुल कुमार, सतीश यादव, भूपेंद्र यादव, रीतेश रमण, रिकू सिंह, अखिलेश कुमार, कृष्ण रंजन वर्मा, अरविद कुमार, सुरेश कुमार, राहुल यादव, रघुनंदन कुमार, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी