विधायक-सांसद महोदय जरा इस गांव भी दीजिए ध्यान, कन्हमा गांव में जलजमाव बड़ी परेशानी

सीतामढ़ी। परिहार में जगह-जगह जल जमाव के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जल नि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 11:46 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 11:46 PM (IST)
विधायक-सांसद महोदय जरा इस गांव भी दीजिए ध्यान, कन्हमा गांव में जलजमाव बड़ी परेशानी
विधायक-सांसद महोदय जरा इस गांव भी दीजिए ध्यान, कन्हमा गांव में जलजमाव बड़ी परेशानी

सीतामढ़ी। परिहार में जगह-जगह जल जमाव के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ रही है। वहीं लगातार बारिश व जल जमाव के कारण कई कच्चे व पक्के घर में भी पानी घुस गया है। घर के सामने सड़कों पर जल जमाव के कारण आवागमन में लोगों को काफी कठिनाई हो रही है। यह तस्वीर बेला थाना क्षेत्र के कन्हमा गांव की है। गांव के बीचोबीच जलजमाव अब मुसीबत बन चला है। कोरोना संक्रमण के संकट में जलजमाव परेशानी का सबब बन गया है। सड़क और नाले का निर्माण ढंग से नहीं होने से पानी ठहरा हुआ है। पिछले दो माह से वह पानी जमा रहने से काला पड़ चुका है तथा पानी में ही जंगल-झाड़ उग आया है। इसी जलजमाव में पिछले दिनों एक बच्चा डूब गया था। बड़ी मशक्त से उसको सुरक्षित निकाला जा सका। इस बार पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ने का मन बना रही उषा देवी ने कहा कि कई बार आमसभा हुई। जिसमें जलजमाव की परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए प्रस्ताव पास हुआ। मगर समस्या जस की तस बनी हुई है। आम आदमी अपने घरों से नहीं निकल पा रहा है। जानमाल का खतरा बना रहता है। हर दिन सांप-बिच्छू निकलता रहता है। जिसके कारण लोगों मे डर का माहौल बना है। स्थानीय विधायक व सांसद से आग्रह है कि इस गांव को जलजमाव से मुक्ति दिलाने का अपने स्तर पर प्रयास करें। गांव की बेटी रजनी सिंह ने कहा कि समस्या का निदान निकलने की उम्मीद में लोगों की आंखें पथरा गई हैं। यहीं बात ग्रामीण नारायण सिंह, शांति देवी, राजू सिंह, सबीला खातून, शबाना खातून, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, देवेंद्र सिंह, वकिल राउत, धीरज राउत ने कही। इन लोगों ने कहा कि सड़क और नाले का निर्माण इस गांव में नहीं हो सका। पक्की सड़क पर चलना यहां के हजारों लोगों का सपना जैसा है।

chat bot
आपका साथी