शिशु को छह माह तक सिर्फ स्तनपान कराएं, पानी की एक बूंद एवं कुछ भी ना पिलाएं

सीतामढ़ी। विश्व स्तनपान सप्ताह पहली अगस्त से सात अगस्त तक सीतामढ़ी जिला के सभी प्रखंडों में मनाया ज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 11:50 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 11:50 PM (IST)
शिशु को छह माह तक सिर्फ स्तनपान कराएं, पानी की एक बूंद एवं कुछ भी ना पिलाएं
शिशु को छह माह तक सिर्फ स्तनपान कराएं, पानी की एक बूंद एवं कुछ भी ना पिलाएं

सीतामढ़ी। विश्व स्तनपान सप्ताह पहली अगस्त से सात अगस्त तक सीतामढ़ी जिला के सभी प्रखंडों में मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आंगनबाड़ी केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित की जा रही हैं। स्वास्थ विभाग, आईसीडीएस एवं पिरामल स्वास्थ्य के द्वारा विभिन्न गतिविधियों के द्वारा कई जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। जन्म के तुरंत एक घंटे के अंदर स्तनपान, छह माह तक सिर्फ स्तनपान एवं छह माह पूर्ण करने के बाद ऊपरी आहार के साथ साथ दो साल तक स्तनपान कराने के ऊपर विशेष उन्मुखीकरण एवं जन जागरूकता फैलाई जा रही है। समुदाय को बताया जा रहा है कि स्तनपान से बच्चों को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है एवं उन्हें सुरक्षित रखा जा सकता है। गौरतलब हो कि छह माह तक मां का दूध बच्चे की सभी पोषण जरूरतें पूरी करता है। स्तनपान शिशु को दस्त और श्वसन संक्रमण जैसी बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद करता है। मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है। शिशु को निमोनिया तथा अन्य कई रोगों से बचाता है एवं शिशु को आगे जीवन में हो सकने वाले रोगों से खतरे को कम करता है। शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देता है। मां को प्रसव पश्चात होने वाले खतरों से बचाता है। जन्म के एक घंटे के अंदर स्तनपान की शुरुआत एवं छह माह तक सिर्फ मां का दूध पीलाना चाहिए। पानी भी नहीं पीना है। दो साल तक ऊपरी आहार के साथ मां का दूध जारी रखना चाहिए। मां के दूध से ही बच्चे को पानी, विटामिन, मिनरल, कैल्शियम एवं संपूर्ण चीजें मिल जाती हैं। इसलिए शिशु को छह माह तक सिर्फ स्तनपान कराएं। पानी की एक बूंद एवं कुछ भी ना पिलाएं। स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए निकली जागरूकता रैली

मेजरगंज, संस : विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर बाल विकास परियोजना मेजरगंज में स्तनपान को बढ़ावा देने हेतु सभी महिला पर्वेक्षिका, सेविका एवं उपस्थित अन्य कर्मचारियों के द्वारा शपथ ली गई। आम लोगों को जागरूक करने के लिए जागरुकता रैली निकाली गई। स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए हाथों पर मेंहदी से जागरूकता संदेश लिखकर लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर पीरामल स्वास्थ्य लेबीटीओ राजेश कुमार गिरि, महिला पर्यवेक्षिका प्रियंका भारती, सुनीता कुमारी, शांति देवी, प्रखंड समनव्यक कंचन प्रभा तथा सभी सेविका एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी