अब सीतामढ़ी नगर निगम कहिए जनाब, नगर आयुक्त की हो गई पोस्टिग

सीतामढ़ी। सीतामढ़ी नगर परिषद को अब वैधानिक रूप से नगर निगम कहना उचित होगा क्योंकि नगर अ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 11:31 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 11:31 PM (IST)
अब सीतामढ़ी नगर निगम कहिए जनाब, नगर आयुक्त की हो गई पोस्टिग
अब सीतामढ़ी नगर निगम कहिए जनाब, नगर आयुक्त की हो गई पोस्टिग

सीतामढ़ी। सीतामढ़ी नगर परिषद को अब वैधानिक रूप से नगर निगम कहना उचित होगा, क्योंकि नगर आयुक्त की पोस्टिग भी हो गई। डीआरडीए के निदेशक मुमुक्षु चौधरी नगर निगम के पहले आयुक्त बने हैं। मंगलवार को उन्होंने योगदान भी दे दिया। जिस तरह नगर परिषद को निगम का दर्जा मिला उस तरह उसको फुल-फ्लेज्ड आयुक्त नहीं मिल सका है। सात अप्रैल, 2020 को इसकी अधिसूचना जारी हुई थी। तब से निगमायुक्त के पद पर बहाली का इंतजार ही था। यह पद मुमुक्षु चौधरी के प्रभार में ही रहेगा। कहा जा रहा है कि नगर निगम चलाने का उनको अच्छा-खासा अनुभव है। चौधरी ने कहा कि इससे पहले मधुबनी नगर परिषद में दिसंबर 2011 से मई 2014 तक रहे। मधुबनी के बाद नगर निकास विभाग में फिर पटना नगर निगम में सालभर रहे। यहां सीतामढ़ी में जिला आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। वैसे मूल पद डीआरडीए निदेशक का है। चौधरी ने कहा कि अब नगर निगम अस्तित्व में आ गया है। उन्होंने कहा कि विभागीय कामकाज अब देखा जाएगा। फिलहाल तो निगम क्षेत्र को जलजमाव से मुक्ति दिलाने की प्राथमिकता है। चौधरी ने यह भी कहा कि निगम अब अस्तित्व में आने के बाद डुमरा नगर पंचायत इसी में विलीन हो गया है। लिहाजा, उसका अस्तित्व समाप्त हो चुका है। निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके एवं मौजा

सीतामढ़ी जिलान्तर्गत सीतामढ़ी नगर परिषद, डुमरा नगर पंचायत एवं निकटवर्ती 17 मौजों की परिधि में पड़ने वाले क्षेत्रों में, जिनकी चौहद्दी तय है, उसको मिलाकर नगर निगम क्षेत्र अस्तित्व में आया है। नगर निगम क्षेत्र की चौहद्दी

उत्तर में भवदेपुर सीमा लखनदेई नदी, मेहसौल, मोहनपुर एवं बरियारपुर राजस्व मौजा की सीमा, दक्षिण में पुनौरा, खड़का, मधुबन, तलखापुर, परसपट्टी एवं सिमरा का राजस्व मौजा की सीमा, पूरब में परसपट्टी में एनएच-77, विश्वनाथपुर, माधोपुर रौशन, भैरो कोठी एवं बरियारपुर के राजस्व मौजा की सीमा तथा पश्चिम में भवदेपुर, खैरवा एवं पुनौरा का राजस्व मौजा की सीमा। इन क्षेत्रों को मिलाकर नगर निगम सीतामढ़ी कहा जाएगा।

नगर निगम क्षेत्र की चौहद्दी में आने वाले इलाके

भवेदपुर, पुनौरा, खड़का, मधुबन, तलखापुर, परसपट्टी, सिमरा, खैरवा, विश्वनाथपुर, माधोपुर रौशन, भगवतीपुर अमघट्टा, राजोपट्टी, चकमहिला, मेहसौल, मोहनपुर, बरियारपुर, भैरोकोठी, नगर परिषद सीतामढ़ी, नगर पंचायत डुमरा। इन इलाकों के थाना नंबर-258, 260, 311, 310, 323, 352, 326, 261, 353, 357, 322, 315, 314, 316, 317, 318, 321, 315, 259, 212, 213, 323, 324 इसकी जद में आएगा।

इनसेट

सीतामढ़ी सूबे का 13 वां नगर निगम, बहुप्रतीक्षित मांग पूरी

सीतामढ़ी। सीतामढ़ी शहर को नगर निगम का दर्जा मिल जाने से यहां के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांगे पूरी हो गई हैं। सीतामढ़ी सूबे का 13 वां नगर निगम है। जगत जननी मां जानकी की जन्मभूमि सीतामढ़ी का देश-दुनिया में बड़ा महत्व है। पर्यटन की ²ष्टिकोण से महत्वपूर्ण जिला है। अब फायदे-नुकसान पर बातें हो रही हैं। लोग यह भी कह रहे हैं कि नगरपालिका से निगम तक का सफर पूरा हो गया पर अभी तक बदलाव कोई खास नहीं आया है। संस्थाओं के सिर्फ नाम भर बदले हैं, सुविधा व संसाधन बढ़े तो बात बने। खैर, तमाम अपेक्षाओं के बीच बेहतरी की उम्मीद तो रहती ही हैं। निगम का दर्जा मिलने से उसके फायदे धरातल पर नजर आएंगे लोग यह उम्मीद लगाए हुए हैं।

chat bot
आपका साथी