लॉकडाउन को लेकर सख्त हुई पुलिस, कहीं चलाए डंडे, कहीं उठक-बैठक, नौ गिरफ्तार

सीतामढ़ी। सरकार और प्रशासन की तमाम हिदायतों के बावजूद भी लोग नियम तोड़ रहे हैं। कहीं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 11:58 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 11:58 PM (IST)
लॉकडाउन को लेकर सख्त हुई पुलिस, कहीं चलाए डंडे, कहीं उठक-बैठक, नौ गिरफ्तार
लॉकडाउन को लेकर सख्त हुई पुलिस, कहीं चलाए डंडे, कहीं उठक-बैठक, नौ गिरफ्तार

सीतामढ़ी। सरकार और प्रशासन की तमाम हिदायतों के बावजूद भी लोग नियम तोड़ रहे हैं। कहीं नाइट क‌र्फ्यू का उल्लंघन हो रहा है तो कहीं बिना मास्क के लोग घरों से निकलकर रोड पर टहलते हुए मिल रहे हैं। ऐसी खबरें मीडिया में आने के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से शनिवार को सख्ती बढ़ा दी गई। पुलिस सुबह से ही मुस्तैद हो गई। नियमों का उल्लंघन करने पर कहीं डंडे चलाए तो कहीं उठक-बैठक कराकर सबक सिखाया। इस दौरान नगर थाना पुलिस ने आधा दर्जन दुकानदारों को गिरफ्तार किया जो लॉकडाउनका उल्लंघन कर अपना कारोबार चला रहे थे। इस प्रकार जिले भर में कुल नौ लोगों को गिरफ्तार करने की बात पुलिस कप्तान हरकिशोर राय ने बताई। हालांकि, सभी लोगों को थाने से ही छोड़ भी दिया गया। सीतामढ़ी पुलिस ने रविवार को 17 वाहनों से 35500 रुपये जुर्माना वसूल किया। 127 लोगों को मास्क नहीं पहनने के कारण पकड़ा जिनसे प्रति व्यक्ति के हिसाब से 50-50 रुपये दंड वसूल किया। शहर के व्यस्तम कारगिल चौक पर पुलिस की सख्ती देखते ही बन रही थी। तब सुबह नौ बज रहा था। मास्क नहीं लगाने पर कहीं उठक बैठक तो कहीं जुर्माना लगाया जा रहा था। यह तस्वीर कारगिल चौक की है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मास्क नहीं पहनने पर कैसे एक शख्स से पुलिसकर्मी उठक-बैठक करवाकर सबक सिखा रहा है। बीच चौराहे पर रिक्शा वाले को भी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। मास्क नहीं लगाकर चलने वाले एक रिक्शा चालक को अपनी सवारी के सामने उठक-बैठक करनी पड़ी। पुलिस ने बिना मास्क के रिक्शा हांकते उस शख्स को रोक लिया और उसके गमछे से मुंह बंधवाने के बाद दंड में उठक-बैठक भी करवाई।

chat bot
आपका साथी