औसतन सौ में दस मिल रहे कोरोना पॉजिटिव, एक दिन में 135 केस मिले

सीतामढ़ी। औसतन सौ में दस कोरोना पॉजिटिव मरीज चिह्नित हो रहे हैं। शुक्रवार को 1365 व्यक्ति

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 12:14 AM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 12:14 AM (IST)
औसतन सौ में दस मिल रहे कोरोना पॉजिटिव, एक दिन में 135 केस मिले
औसतन सौ में दस मिल रहे कोरोना पॉजिटिव, एक दिन में 135 केस मिले

सीतामढ़ी। औसतन सौ में दस कोरोना पॉजिटिव मरीज चिह्नित हो रहे हैं। शुक्रवार को 1365 व्यक्तियों की जांच में 135 केस मिले जो अब तक एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है। डुमरा में 52, रुन्नीसैदपुर, परिहार, नानपुर, बोखड़ा व बाजपट्टी में एक-एक, मेजरगंज व सुप्पी में दो-दो, बथनाहा, सोनबरसा, बैरगनिया में तीन-तीन, सुरसंड व बेलसंड में आठ-आठ, रीगा में नौ, पुपरी में 18 व परसौनी में 22 केस मिले। शुक्रवार को इकलौते चोरौत में एक भी केस नहीं मिला। एक दिन पहले 111 केस थे अगले ही दिन यह बढ़कर 135 हो गया। मतलब साफ है कि कोरोना जांच के आंकड़े बढ़ने से केस भी तेजी से डिटेक्ट हो रहे हैं। इस प्रकार अब तक 967 केस सामने आए हैं। शुक्रवार को 31 मरीज ठीक होकर घर लौट गए। कोरोना से जंग में डरना नहीं हमें लड़ना और जीतना है

यह भी कहना है कि कोरोना से जंग में डरना नहीं हमें लड़ना और जीतना है। सजग रहें, सतर्क रहें। मास्क पहनकर ही बाहर निकलें। सदैव शारीरिक दूरी का पालन करें। किसी भी प्रकार के लक्षण महसूस होने पर जिला प्रशसन के नंबर 06226-250316 पर संपर्क करें। सरकार के दिशा-निर्देशों का जरूर पालन करें। हम सब मिलकर ही कोरोना संक्रमण के चेन को रोक सकते हैं। रेलवे स्टेशन पर की गई 350 यात्रियों की स्क्रीनिग

सीतामढी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के अलावा 03155/56 मिथिलांचल एक्सप्रेस ट्रेन से उतरे यात्रियों की कोविड जांच के तहत स्क्रीनिग गई। इस दौरान कुल 350 यात्रियों की स्क्रीनिग की गई। जिसमें ट्रेन उतरे 23 यात्रियों का शारीरिक टेंपरेचर ज्यादा पाया गया। ऐसे यात्रियों को ठंडा पानी पिलाकर कुछ देर बैठाया गया। कुछ देर बाद इन यात्रियों को पुन: स्क्रीनिग की गई। इस दौरान सभी का टेमपरेचर नॉर्मल पाया गया। इसके बाद इन्हें अपने घर जाने दिया गया। स्टेशन अधीक्षक मदन प्रसाद ने बताया कि करीब डेढ़ माह से लगातार स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों की शारीरिक टेंपरेचर की जांच की जा रही है। यह जांच रेल प्रशासन के अगले आदेश तक जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी